भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भारत-अमेरिका रिश्तों के मौजूदा हालात से लेकर रक्षा सहयोग, परमाणु ऊर्जा, क्वाड और रूस-यूक्रेन जंग तक कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इंटरव्यू में सबसे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बात हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले कह चुके हैं कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं और यह डील अलग तरह की होगी। इस पर रुबियो ने कहा कि समझौते से जुड़े कुछ मुद्दों पर अभी बातचीत चल रही है, हालांकि अब ऐसे मुद्दे बहुत कम बचे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई ऐसी बाधा आएगी, जो दोनों देशों को समझौते तक पहुंचने से रोक दे। हालांकि, उन्होंने डील की शर्तों और टैरिफ से जुड़ी बारीकियों पर टिप्पणी करने से इनकार किया। रुबियो ने कहा कि समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस पर अच्छी सहमति बन जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत को टैरिफ में स्थिरता मिलेगी और क्या उसे बार-बार बदलते टैरिफ की अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा, तो रुबियो ने कहा कि किसी भी समझौते का मकसद ही व्यापार को लेकर स्पष्टता और भरोसा पैदा करना है। इससे कारोबारियों को पता होता है कि निवेश करते समय किन नियमों का पालन करना होगा। भारत में अमेरिकी निवेश के अगले बड़े अवसरों पर सर्जियो गोर ने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उनके मुताबिक, करीब 15 साल पहले द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर था, जो अब बढ़कर 240 अरब डॉलर हो गया है। सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच निवेश दोनों दिशाओं में हो रहा है। अमेरिकी कंपनियां भारत में खासकर आईटी क्षेत्र में काम कर रही हैं, जबकि भारतीय कंपनियां भी अमेरिका में बड़े निवेश कर रही हैं। उन्होंने एस्सार ग्रुप के इन्वेस्टमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि कंपनी अमेरिका में अरबों डॉलर की सुविधाएं विकसित कर रही है, जिससे वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। रूसी डीजल और तेल पर अमेरिकी रुख को लेकर मार्को रुबियो से पूछा गया कि भारत को पहले रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिकी दबाव और टैरिफ का सामना करना पड़ा, तो अब अमेरिका की तरफ से रूसी डीजल की खरीद और भारत के लिए रूसी कच्चे तेल से जुड़े प्रतिबंधों में छूट देने के पीछे क्या वजह है। इस पर विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि विदेश नीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसलों को सिर्फ एक देश या एक संघर्ष के नजरिये से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस जंग का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। इसके साथ होर्मुज स्ट्रेट और लाल सागर में पैदा हुए हालात ने भी ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है। रुबियो के मुताबिक, ट्रंप ने कुछ समय के लिए वैश्विक बाजार में ऊर्जा की अतिरिक्त आपूर्ति की अनुमति देकर सही फैसला लिया। इससे सिर्फ अमेरिका को नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि कई देशों में डीजल की कीमतें बढ़ी हुई हैं। भारत को लेकर रुबियो ने कहा कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अलग-अलग सोर्सेज पर निर्भरता बढ़ाने की दिशा में पहले से काम कर रहा है। उनके मुताबिक, भारत के हित में है कि वह किसी एक देश पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहे। उन्होंने कहा कि मुद्दा सिर्फ रूसी तेल की खरीद घटाने का नहीं, बल्कि अमेरिका, वेनेजुएला और पश्चिमी गोलार्ध के दूसरे देशों से ज्यादा तेल खरीदने का भी है। मार्को रुबियो ने भारत की रिफाइनिंग क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल को उपयोगी उत्पादों में बदलने के लिए रिफाइनिंग जरूरी है और भारत के पास इस क्षमता
ट्रेड डील से लेकर रूसी तेल तक, रुबियो-गोर ने हर सवाल का दिया जवाब
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में भार
NRI Post Hindi Desk · 33 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




