देहरादून। दो दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें छात्र संघ चुनाव के दौरान डीएवी कालेज से दबोचा। पुलिस को आशंका थी कि उनके पास ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है, ऐसे में पुलिस ने पहले ही जाल बिछाकर रखा था। पुलिस के अनुसार विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू सहित अन्य के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस का कहना है कि वह बार-बार बुलाने पर भी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहे थे, जिसके चलते न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया था। न्यायालय से प्राप्त वारंट की तामील में तत्काल कार्रवाई की जानी जरूरी थी। पुलिस टीम की ओर से विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मंगलवार को विनीत भट्ट उर्फ बंटू के घर तथा संभावित ठिकानों पर तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं लगा। मंगलवार को ही पुलिस को सूचना मिली कि विनीत प्रसाद अपनी पैंट की जेब में एक बोतल छिपाते हुए निकले हैं और वह डीएवी कालेज जा रहे हैं। पुलिस को यह भी आशंका थी कि वह पुलिस को देखकर ज्वलनशील पदार्थ स्वयं पर छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर सकते हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम डीएवी कालेज पहुंची, तो विनीत प्रसाद पुलिस को देखकर कालेज के एक कमरे के अंदर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए कमरे के अंदर से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सोमवार रात को विनीत प्रसाद की गिरफ्तारी की सूचना पाकर काफी हंगामा हुआ था। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हो गए और कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास का कूच किया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वह एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंच गए। पुलिस ने जब उन्हें रोका, तो वह कैंप कार्यालय के बाहर ही बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हंगामा हुआ था, जिसमें पुलिस से भिड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाया था और कांग्रेस ने प्रशासन का पुतला भी फूंका था। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस सचिव की गिरफ्तारी ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।
डीएवी कॉलेज से कांग्रेस सचिव विनीत प्रसाद भट्ट गिरफ्तार, पुलिस को थी ज्वलनशील पदार्थ की आशंका
देहरादून। दो दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें छात्र संघ चुनाव के दौरान डीएवी कालेज से दबोच
NRI Post Hindi Desk · 56 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




