भारतीय छात्रों के विदेश जाने के फैसले का समीकरण अब पूरी तरह से बदल गया है। प्रतिष्ठित डिग्री और कॉलेज का नाम अब मुख्य मुद्दा नहीं रहा, बल्कि उनकी नजर सीधे अपने करियर की नींव मजबूत करने पर है। कौशल विकास और कार्यबल विकास कंपनी 'अपग्रेड' की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। करीब 49 प्रतिशत भारतीय छात्रों ने माना है कि विदेश में पढ़ाई का उनका सबसे बड़ा उद्देश्य बेहतर रोजगार के अवसर हासिल करना है। यह आंकड़ा बताता है कि छात्र अब सिर्फ शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि वहां की नौकरी के बाजार को ध्यान में रखकर अपना रास्ता चुन रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्र अब पढ़ाई पर होने वाले खर्च की तुलना में भविष्य में मिलने वाले फायदे, करियर की संभावनाओं और लंबी अवधि के लाभ को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर जीवनशैली भी उनके लिए अहम हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्थायी रूप से वहां बसने की इच्छा है। पारंपरिक तौर पर अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ही छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं, पर अब यूरोपीय देशों के प्रति रुझान तेजी से बढ़ा है। कठोर आव्रजन नियमों और बढ़ती लागत के कारण छात्र जर्मनी, फिनलैंड, स्पेन और फ्रांस जैसे देशों का रुख कर रहे हैं। इन देशों को कम खर्च, उद्योग की जरूरतों से जुड़ी पढ़ाई और बेहतर रोजगार संभावनाओं के लिहाज से बेहतर विकल्प माना जा रहा है। यह रिपोर्ट जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच सलाह लेने वाले 53,800 छात्रों के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें 65.8 प्रतिशत नए स्नातक शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ बड़े शहरों के ही नहीं, बल्कि 60 प्रतिशत छात्र छोटे और मझोले शहरों से हैं, जो विदेशी शिक्षा के प्रति बदलती सोच को दर्शाता है। सबसे अहम बात यह सामने आई है कि दस में से सात छात्र 30 लाख रुपये से कम के बजट में विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, यानी अब वे कम खर्च में अधिक लाभ वाले रास्ते तलाश रहे हैं। यह आंकड़े साफ संकेत देते हैं कि वैश्विक शिक्षा के प्रति भारतीय छात्रों का नजरिया अब पूरी तरह से व्यावहारिक और करियर-केंद्रित हो चुका है।
डिग्री नहीं, डेस्टिनेशन बदल रहा मकसद; 49% भारतीय छात्रों की पहली पसंद बनी विदेशी नौकरी
भारतीय छात्रों के विदेश जाने के फैसले का समीकरण अब पूरी तरह से बदल गया है। प्रतिष्ठित डिग्री और कॉलेज का नाम अब मुख्य मुद्दा नहीं रहा, बल्कि उनकी नजर सीधे अपने करियर की नींव मजबूत करने पर है। कौशल विक
NRI Post Hindi Desk · 76 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




