|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

डिजिटल अवतार में रामायण, इंडिया टुडे ग्रुप की सीरीज 'रघुपति राघव राजा राम' का टीजर जारी

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में एक नई शुरुआत की है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच से पहली शॉर्ट-फॉर्म सीरीज 'रघुपति राघव राजा राम' यानी आरआरआरआर का ट

NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
डिजिटल अवतार में रामायण, इंडिया टुडे ग्रुप की सीरीज 'रघुपति राघव राजा राम' का टीजर जारी
📷 NRI Post Hindi Desk

इंडिया टुडे ग्रुप ने डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में एक नई शुरुआत की है। शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच से पहली शॉर्ट-फॉर्म सीरीज 'रघुपति राघव राजा राम' यानी आरआरआरआर का टीजर जारी किया गया। यह इंडिया टुडे ग्रुप के प्लेटफॉर्म 'लाइफ टक' की मोबाइल-फर्स्ट माइक्रोड्रामा की पहली सीरीज है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ अरुण पुरी ने सीरीज का ऑफिशियल टीजर लॉन्च किया। इस सीरीज में रामायण की कालजयी कहानी को मॉडर्न दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश किया जाएगा। इसे हाई स्पीड, रोमांचक और हाई-इंटेंसिटी वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट में तैयार किया गया है। खास तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने वाली ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनाई गई इस सीरीज में भारतीय संस्कृति से जुड़ी कहानी को मॉडर्न टेक्निक और हाईलेवल प्रोडक्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को कम समय में प्रभावशाली कहानी दिखाने के साथ ऐसा अनुभव देना है, जिसे वे मोबाइल पर आसानी से देख सकें। 'रघुपति राघव राजा राम' इंडिया टुडे ग्रुप के नए क्रिएटिव और टेक्नॉलजी बेस्ड इकोसिस्टम से तैयार होने वाली कई सीरीज में पहली है। इस इकोसिस्टम में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड विजुअल इंजीनियरिंग, स्क्रिप्ट तैयार करने वाले टूल्स और क्रिएटिव वर्ल्ड-बिल्डिंग जैसी टेक्नॉलजी को शामिल किया गया है। इन तकनीकों के जरिए ट्रेडिशनल और नई कहानियों को आज के दर्शकों के लिए नए स्वरूप और फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। इस पहल के तहत आधुनिक तकनीक और रचनात्मक कहानी कहने की शैली को एक साथ लाने पर जोर दिया गया है। 'रघुपति राघव राजा राम' का प्रीमियर 18 अक्टूबर 2026 को होगा। दर्शक इस सीरीज के एपिसोड लाइफ टक के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। यह सीरीज इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक के आधिकारिक लाइफ टक चैनलों के अलावा आजतक ऐप पर भी उपलब्ध होगी। लाइफ टक के जरिए इंडिया टुडे ग्रुप ने प्रीमियम डिजिटल फिक्शन और इंफोटेनमेंट के क्षेत्र में कदम रखा है। इस प्लेटफॉर्म पर सिनेमाई प्रोडक्शन क्वालिटी के साथ वर्टिकल वीडियो फॉर्मेट में कहानियां पेश की जाएंगी। इंडिया टुडे ग्रुप की यह पहल डिजिटल मीडिया में नए प्रयोगों को आगे बढ़ाने और मोबाइल पर शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट देखने वाले दर्शकों तक पहुंचने की दिशा में एक नया कदम है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!