|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

डिफेंडर जैसा दमदार लुक, कीमत आधे से भी कम... लॉन्च हुई नई जेटूर टी2, जानें क्या है खास

भारतीय बाजार में जेएसडब्लू अपनी पहली कार कॉम्बैट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, और इस बीच चीन में जेटूर टी2 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो गया है। यह जानकारी इसलिए अहम है क्योंकि भारत में आने वाली जेएसडब्

NRI Post Hindi Desk · 60 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
डिफेंडर जैसा दमदार लुक, कीमत आधे से भी कम... लॉन्च हुई नई जेटूर टी2, जानें क्या है खास
📷 NRI Post Hindi Desk

भारतीय बाजार में जेएसडब्लू अपनी पहली कार कॉम्बैट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, और इस बीच चीन में जेटूर टी2 का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो गया है। यह जानकारी इसलिए अहम है क्योंकि भारत में आने वाली जेएसडब्लू कॉम्बैट असल में जेटूर टी2 पर ही आधारित है। पहले चर्चा थी कि कंपनी इस कार को दिवाली से पहले लॉन्च करेगी, लेकिन अब चर्चा है कि कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जेएसडब्लू ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नए फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल की तुलना में रिफाइंड डिजाइन अप्रोच अपनाई गई है, जिसमें सर्कुलर हेडलाइट्स जोड़ी गई हैं जो पुराने मॉडल के स्कॉयर यूनिट्स को रिप्लेस करती हैं। ग्रिल पर जेटूर की बड़ी बैजिंग दिख रही है और ग्रिल में पूरी चौड़ाई तक एलईडी स्ट्रिप लगी है जो हेडलैम्प्स से कनेक्ट होती है। कार की साइड प्रोफाइल पहले की तरह ही है, जिसमें कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं, जैसे कंपनी ने बॉडी कलर्ड व्हील आर्च जोड़ा है। रियर की बात करें तो जेटूर टी2 फेसलिफ्ट में तीन आयामी स्टाइलिंग वाली चार पॉइंट टेललाइट्स मिलती हैं और एसयूवी के अपडेट में नया रियर स्पॉयलर भी जुड़ा है। इंटीरियर की बात करें तो जेटूर टी2 फेसलिफ्ट में ज्यादा साफ-सुथरा इंटीरियर दिया गया है। डैशबोर्ड को रिफ्रेश करते हुए कंपनी ने इसमें दोनों साइड डुअल वर्टिकल एसी वेंट्स दिए हैं। इसमें डुअल स्मार्टफोन होल्डर सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं जो ची वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कार में 23 स्पीकर्स वाला सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है और जेटूर टी2 फेसलिफ्ट में 10-वे पावर-एडजस्टेबल कंफर्ट सीट्स मिलती हैं जिनमें 8 पॉइंट मसाज फंक्शन मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी नया है। इंजन और पावर की बात करें तो एसयूवी का बेस वेरिएंट पहले वाले ही 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 184 पीएस की स्पीड और 290 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है, और इसमें 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा कार में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 254 पीएस की पावर और 390 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। नई जेटूर टी2 आई-डीएम पीएचईवी में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 156 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसके साथ 26.61 किलोवाट घंटा एलएफपी बैटरी मिलती है और प्योर इलेक्ट्रिक अवतार में ये कार 108 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है, वहीं 45.12 किलोवाट घंटा बैटरी पैक वाला वेरिएंट 173 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। भारत में जेटूर टी2 पर आधारित जेएसडब्लू कॉम्बैट 30 से 50 लाख रुपये के बजट में आने वाली है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!