दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मध्य रेंज ने देश बंधु गुप्ता रोड पर यातायात की आवाजाही को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद कर दिया है। एक अक्टूबर से लागू इस व्यवस्था के बाद पीक आवर्स के दौरान यातायात के प्रवाह में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पुलिस के मुताबिक, कट बंद करने से वाहनों की अनावश्यक क्रासिंग और मर्जिंग कम हुई है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति में राहत मिली है। ट्रैफिक पुलिस ने यह कदम सड़क पर यातायात के दबाव, उपलब्ध चौड़ाई तथा कट और चौराहों की स्थिति का आकलन करने के बाद उठाया है। पुलिस के अनुसार, कुछ कट का इस्तेमाल अपेक्षाकृत कम हो रहा था, लेकिन इनसे वाहनों की क्रास मूवमेंट बढ़ रही थी, जिसके कारण जाम और टकराव की स्थिति बनती थी। जिन तीन कट को बंद किया गया है, उनमें केशव कुंज के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे का कट, पीपी ज्वैलर्स कट और बाली नर्सिंग होम के आगे वाला कट शामिल है। ट्रायल के दौरान स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए और आसपास के संगठनों से मिली प्रतिक्रिया भी सकारात्मक रही है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, तीनों कट की व्यवस्था का लगातार आकलन किया जाएगा और ट्रायल के नतीजों तथा स्थानीय प्रतिक्रिया के आधार पर तकनीकी व प्रशासनिक रूप से संभव होने पर इन्हें स्थायी रूप से बंद करने पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण और गलत व सड़क किनारे पार्किंग के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। एक अक्टूबर से अब तक गलत और सड़क किनारे पार्किंग के 190 चालान किए गए हैं, जबकि 144 वाहनों को क्लैंप किया गया है।
डीबीजी रोड पर तीन कट बंद, पीक आवर्स में जाम से मिली बड़ी राहत
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की मध्य रेंज ने देश बंधु गुप्ता रोड पर यातायात की आवाजाही को सुचारू बनाने के उद्देश्य से तीन कट को ट्रायल के तौर पर बंद कर दिया है। एक अक्टूबर से लागू इस व्यवस्था के बाद पीक आवर्स
NRI Post Hindi Desk · 51 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





