|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा खतरा: फैटी लिवर की बीमारी, इन लक्षणों से ऐसे करें पहचान

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को डायबिटीज है, उनमें फैटी लिवर की बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह जरूरी नहीं है कि पेट बाहर निकला हो य

NRI Post Hindi Desk · 104 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को डायबिटीज है, उनमें फैटी लिवर की बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। यह जरूरी नहीं है कि पेट बाहर निकला हो या शरीर का वजन अधिक हो, बल्कि सामान्य बीएमआई वाले लोगों में भी यह गंभीर समस्या विकसित हो सकती है। हेल्थलाइन के अनुसार, डायबिटीज की वजह से मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (एमएएसएलडी) होने का खतरा रहता है, जिसे पहले नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के नाम से जाना जाता था। इस स्थिति में लिवर में अत्यधिक मात्रा में फैट जमा हो जाता है। अमेरिका में लगभग 24 प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन मोटापे और टाइप 2 डायबिटीज दोनों से जूझ रहे वयस्कों में यह आंकड़ा 70 प्रतिशत से भी अधिक है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. बिमल कुमार साहू बताते हैं कि डायबिटीज, खासकर इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण होने वाली डायबिटीज में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। दरअसल, जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाती हैं, तो ब्लड शुगर बढ़ने लगता है और साथ ही फैट के मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है। इस दौरान अधिक फैटी एसिड लिवर तक पहुंचने लगते हैं, जिन्हें प्रोसेस करने में लिवर विफल हो जाता है, जिससे लिवर में चर्बी जमा होने लगती है। एमएएसएलडी के कुछ गंभीर मामलों में न केवल फैट जमा होता है, बल्कि लिवर में सूजन और कोशिकाओं को नुकसान भी पहुंचता है, जो आगे चलकर सिरोसिस और लिवर फेलियर का रूप ले सकता है। फैटी लिवर के लक्षणों में जी मिचलाना, वजन कम होना, भूख न लगना, त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, पेट और पैरों में सूजन, मानसिक उलझन, अत्यधिक थकान और मांसपेशियों में कमजोरी शामिल हैं। डॉ. साहू के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपने शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना चाहिए, रोजाना व्यायाम करना चाहिए, मीठे और अधिक मैदे के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही, समय-समय पर लिवर की जांच कराते रहना चाहिए, क्योंकि बाहरी रूप से पतले दिखने वाले व्यक्ति में भी फैटी लिवर हो सकता है। यह बीमारी मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस और टाइप 2 डायबिटीज से गहराई से जुड़ी हुई है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मानसिक तनाव से भी बचना चाहिए और नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी चाहिए।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!