मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द वन' का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है और रिलीज के साथ ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म इस वक्त फिल्मी गलियारों में सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है। ढाई मिनट का यह ट्रेलर रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है और दर्शकों को गहरे रहस्य की ओर खींचता है। फिल्म की कहानी छठी मइया और बिहार स्थित 'द वन देवी मंदिर' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे धार्मिकता, रहस्य और डर का अनोखा संगम बनाती है। फिल्म की कहानी एक शहर में पले-बढ़े शख्स (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है, जो अपने पैतृक गांव न जाने का बहाना बनाता है। मगर उसका भाई (अनूप सोनी) उसे छठ पर घर आने के लिए कहता है, और उसकी पत्नी (तमन्ना भाटिया) भी छठ के मौके पर गांव जाने की जिद्द करती है। जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचता है, तो उसे वन देवी मंदिर का गहरा रहस्य पता चलता है। कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब कभी विकास के लिए जंगल काटने वाला शख्स ही उसी जंगल का रक्षक बन जाता है। फिल्म का दो मिनट चौवालीस सेकंड का ट्रेलर बेहद दमदार है, जिसमें कॉमेडी, डर और मैथोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलता है। ट्रेलर अपलोड होते ही वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'द वन' अपने अनोखे विजुअल्स और हटकर इस्तेमाल की गई भाषा से लोगों को उत्साहित और रोमांचित करता है, और यह एक और बोल्ड पेशकश के साथ सबको चौंकाने के लिए तैयार है। कई दर्शक फिल्म के फ्रेम्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे प्रतीक्षा के अनुरूप बता रहे हैं। अनुरभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म का 'छठी मईया' गीत का टीजर भी सामने आया था, जिसे भोजपुरी में विशाल मिश्रा ने गाया है और जिसे लोगों ने खूब सराहा था। इसके अलावा 'द वन' का 'छठ गीत' भी यूट्यूब पर आते ही छा गया था, जिसमें तमन्ना भाटिया मनोकामना के लिए घाट पर पूजा करती हुई दिखाई दी थीं। कुल मिलाकर, ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
डर, रहस्य और 'वन देवी' की गाथा: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'द वन' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, सोशल मीडिया पर छाया
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द वन' का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है और रिलीज के साथ ही यह सोशल मीडिया पर छा गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म इस वक्त फिल्मी गलियारों मे
NRI Post Hindi Desk · 69 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

