अमेरिका विश्वशक्ति है, लेकिन अब चीन भी कम नहीं है। मौजूदा हालात में चीन डॉलर का वर्चस्व खत्म करना चाहता है और अमेरिका को भी यह पता है कि उसका ताज खतरे में है। हकीकत यह है कि दशकों से चला आ रहा अमेरिकी डॉलर का एकछत्र राज अब बदलाव के दौर से गुजर रहा है और डॉलर को भी पता है कि उसकी राह में रोड़े अटकाए जा रहे हैं। दरअसल, पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक गुटबाजी के बीच दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं वित्तीय निर्भरता कम करने में जुटी हैं। यही कारण है कि रूस और चीन के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार में चीनी युआन सबसे लोकप्रिय स्थानीय करेंसी बन चुकी है। रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध के बाद हालात तेजी से बदले हैं और पश्चिमी देशों द्वारा रूस को स्विफ्ट बैंकिंग सिस्टम से बाहर किए जाने के बाद दोनों देशों ने डॉलर और यूरो को पूरी तरह नकार दिया है। फिलहाल चीन और रूस के बीच 90% से अधिक व्यापार चीनी युआन और रूसी रूबल में होता है, जिसमें अकेले युआन का हिस्सा करीब 70% है। यह भले बैन की वजह से हुआ हो, लेकिन चुनौती डॉलर के लिए है और आने वाले दिनों में दबाव अमेरिका पर बढ़ना है। रूस के सेंट्रल बैंक के पास रिजर्व के तौर पर डॉलर की जगह चीनी युआन का दबदबा है और चीन तथा रूस मिलकर डी-डॉलराइजेशन यानी डॉलर पर निर्भरता खत्म करने के अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। कई देश अमेरिकी नीतियों से परेशान होकर डॉलर के खिलाफ अभियान को अपना समर्थन दे रहे हैं। अमेरिका के स्विफ्ट बैंकिंग नेटवर्क के काट के रूप में चीन ने अपनी प्रणाली और रूस ने अपनी प्रणाली तैयार की है। रूस से चीन जाने वाले कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और कोयले का भुगतान अब सीधे युआन और रूबल में हो रहा है, जिसमें अमेरिकी बैंकों और डॉलर की कोई भूमिका नहीं है। अमेरिका को सबसे बड़ा रणनीतिक और आर्थिक खतरा चीन से महसूस होता है, क्योंकि वैश्विक सप्लाई चेन पर चीन का कब्जा है और चीन दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब तथा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। अगर चीन अपने व्यापार में युआन अनिवार्य कर दे, तो वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में बड़ा उलटफेर हो सकता है। चीन अपनी डिजिटल करेंसी को वैश्विक व्यापार के लिए तेजी से तैयार कर रहा है, जिससे अमेरिकी नियंत्रण वाले पारंपरिक बैंकिंग चैनल पूरी तरह नजरअंदाज हो सकते हैं। ऐसे में अगर दुनिया डॉलर में कारोबार करना छोड़ देती है, तो अमेरिका अपनी मनचाही मौद्रिक नीतियां और दूसरे देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की क्षमता खो देगा। ब्रिक्स समूह जिसमें भारत, रूस, चीन, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और नए सदस्य देश शामिल हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्था का लगभग एक-तिहाई हिस्सा कवर करता है और डॉलर की मनमानी तथा वित्तीय दादागीरी को रोकने में ब्रिक्स की भूमिका बेहद निर्णायक साबित हो रही है। ब्रिक्स देशों का मुख्य ध्यान सदस्य देशों के बीच व्यापार को अपनी-अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं जैसे रुपये, युआन और रियल में निपटाने पर है, जिससे पिछले कुछ वर्षों में ब्रिक्स के अंदर स्थानीय मुद्राओं का उपयोग बढ़ा है। लेकिन विश्व के कुल वैश्विक व्यापार में डॉलर की हिस्सेदारी अभी भी 85% से अधिक है। डॉलर को कमजोर करने की कड़ी में ब्रिक्स अपना बैंक और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए डॉलर के बजाय स्थानीय करेंसी में कर्ज देने को प्राथमिकता दे रहा है और पश्चिमी प्रतिबंधों के डर को खत्म करने के लिए ब्रिक्स देश अपनी साझा डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय ढांचा विकसित कर रहे हैं। भारत के नजरिये से देखें तो चीन और रूस तेजी से डॉलर को निपटाने में लगे हैं, जबकि भारत का रुख ज्यादा व्यावहारिक और संतुलित है। भारत किसी एक मुद्रा के वर्चस्व के बजाय बहुध्रुवीय वित्तीय दुनिया का समर्थन करता है और भारत अपनी मुद्रा भारतीय रुपये में अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ाने पर जोर दे रहा है, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था सुरक्षित रहे। टेक्नोलॉजी और व्यावहारिक रूप से ब्रिक्स देश द्विपक्षीय व्यापार के लिए अपनी मुद्राओं का उपयोग करने में फिलहाल धीरे-धीरे सक्षम हो रहे हैं, लेकिन काफी चुनौतियां हैं। अगर दो देशों के बीच व्य
डॉलर का तख्त हिला, चीन-रूस ने रची नई वित्तीय व्यवस्था, ब्रिक्स में बड़ा बदलाव
अमेरिका विश्वशक्ति है, लेकिन अब चीन भी कम नहीं है। मौजूदा हालात में चीन डॉलर का वर्चस्व खत्म करना चाहता है और अमेरिका को भी यह पता है कि उसका ताज खतरे में है। हकीकत यह है कि दशकों से चला आ रहा अमेरिकी
NRI Post Hindi Desk · 75 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





