|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

डूसू चुनाव के लिए आज डालें वोट, 1.51 लाख से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल, शनिवार को आएंगे नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान होगा, जिसमें एक लाख 51 हजार 842 छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। चुनावी प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप और छात्र संगठनों की जोरदार गतिविधियों के बाद

NRI Post Hindi Desk · 68 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
डूसू चुनाव के लिए आज डालें वोट, 1.51 लाख से अधिक छात्र करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल, शनिवार को आएंगे नतीजे
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए आज मतदान होगा, जिसमें एक लाख 51 हजार 842 छात्र अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। चुनावी प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप और छात्र संगठनों की जोरदार गतिविधियों के बाद शुक्रवार को मतदान होगा और विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार केंद्रीय पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें अध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष पर पांच, सचिव पर चार और संयुक्त सचिव पर चार उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान के लिए 52 कॉलेजों और केंद्रों पर व्यवस्था की गई है तथा चुनाव में 830 बैलेट यूनिट और 281 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। डीयू में सुबह और शाम की शिफ्ट में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग मतदान समय निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सुबह की शिफ्ट के छात्र सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक वोट डाल सकेंगे, वहीं शाम की शिफ्ट के छात्रों के लिए मतदान दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक होगा। छात्रों को वोट डालने के लिए कॉलेज कार्ड लाना अनिवार्य रहेगा और मतदान केंद्रों पर छात्रों की पहचान जांच समेत अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान किसी भी तकनीकी खराबी या अन्य गड़बड़ी से निपटने के लिए 12 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिनसे विभिन्न मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी और किसी केंद्र से शिकायत या तकनीकी समस्या मिलने पर संबंधित टीम को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। एबीवीपी, एनएसयूआई, आइसा-एसएफआई गठबंधन और एएसएपी समेत विभिन्न छात्र संगठनों ने चुनाव में अपने पैनल उतारे हैं। एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पर वीर चतरथ, सचिव पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पर गोपाल चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर इशू मौर्य, सचिव पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा है। आइसा-एसएफआई गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पर अक्षत शिखर, सचिव पर स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग और संयुक्त सचिव पर बी. पारीजात प्रत्याशी हैं। मतदान समाप्त होने के बाद चुनावी यूनिट और रिकार्ड को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जाएगा और शनिवार 19 सितंबर को मतगणना होगी, जिसी दिन ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं तथा प्रशासन ने छात्रों से निर्धारित समय पर पहुंचकर मतदान करने और चुनावी आचार संहिता का पालन करने की अपील की है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!