बागेश्वर जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित, सुगम तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अपनी पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों की टीम के साथ पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर शीघ्र सुधार करने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि खाती गांव से पिंडारी ग्लेशियर जीरो प्वाइंट तक पैदल मार्ग की एक तरफ की दूरी करीब 26 किलोमीटर है, जबकि आने-जाने की कुल दूरी 52 किलोमीटर है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खतरनाक स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ट्रेक पर पहुंचे पर्यटकों से बातचीत कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में उन्होंने ट्रेकिंग से स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रिंगाल के पर्यावरण अनुकूल संकेतक बोर्ड तैयार कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी कपकोट को ट्रेक मार्ग का विस्तृत विवरण तैयार करने को कहा, जिसमें प्रमुख पड़ावों, उपलब्ध संसाधनों और आपदा के समय उपयोगी जानकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सुंदरढूंगा और कफनी ग्लेशियर ट्रेक मार्गों का तकनीकी निरीक्षण कर सुरक्षा और सुगमता के लिए आवश्यक कार्यों की रूपरेखा बनाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रेकिंग मार्गों पर सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सुविधाएं मजबूत कर बागेश्वर को साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, उपजिलाधिकारी अनिल चनियाल, पुलिस उपाधीक्षक राजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अंकित नौटियाल तथा खाती के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह दानू सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम अपूर्वा पांडे ने किया पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाएं होंगी बेहतर
बागेश्वर जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने और पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को सुरक्षित, सुगम तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अपनी पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अपूर्
NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


