|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव! अब 75% अंक जरूरी, जानें क्या होगा बदल

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में कई अहम बदलावों का प्रस्ताव रखा है। मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में बदलाव के लिए ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत लाइस

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में कई अहम बदलावों का प्रस्ताव रखा है। मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में बदलाव के लिए ड्राफ्ट जारी किया है, जिसके तहत लाइसेंस जारी करने या रिन्यू कराने पर इसे लैमिनेटेड कार्ड या पॉलीविनाइल क्लोराइड कार्ड के रूप में दिया जाएगा और इसके लिए फॉर्म 7 का इस्तेमाल होगा। प्रस्ताव के मुताबिक भारतीय और विदेशी नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अलग-अलग फॉर्मेट तय किए जा सकते हैं और इनके रंग भी अलग हो सकते हैं, जिससे दोनों तरह के लाइसेंस की पहचान करना आसान होगा। प्रस्तावित नियमों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस पर लाइसेंस होल्डर का ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर देना अनिवार्य हो सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति या उसके परिवार से संपर्क करने में मदद मिल सकेगी। मंत्रालय ने उम्र और पते के प्रमाण से जुड़े नियमों में भी बदलाव का प्रस्ताव दिया है और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट या नोटरी के सामने शपथ लेकर बनवाए जाने वाले हलफनामे की अनिवार्यता खत्म करने की बात कही है। पहचान, उम्र और निवास के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ई-राशन कार्ड, सरकारी सर्विस आईडी कार्ड, पेंशन भोगी फोटो पहचान पत्र, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, तीन महीने पुराना बिजली या गैस कनेक्शन बिल और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों को शामिल किया गया है। ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया में सेफ ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट के नियम भी सख्त किए जा सकते हैं, जहां फिलहाल पास होने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी हैं, जिसे बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव है और यह ट्यूटोरियल कम से कम 30 मिनट का होना जरूरी होगा। ड्राफ्ट नियमों के मुताबिक लाइसेंसिंग अथॉरिटी को नाम और पता बदलने जैसे आवेदनों पर 15 दिन के भीतर फैसला लेना होगा और आवेदन खारिज होने पर इसके पीछे की वजह भी बतानी होगी, साथ ही व्यक्तिगत जानकारी में बदलाव के लिए लगने वाली फीस खत्म करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। मंत्रालय ने कुछ ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं के लिए फीस माफ करने का भी प्रस्ताव रखा है, जिसका फायदा उन आवेदकों को मिल सकता है जो आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए प्रोसेस पूरा करेंगे। मंत्रालय ने इन बदलावों को लेकर संबंधित पक्षों से सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं और ड्राफ्ट नोटिफिकेशन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर लोग अपनी राय भेज सकेंगे, फिलहाल ये बदलाव प्रस्तावित हैं और इन्हें अंतिम रूप दिए जाने और लागू होने के बाद ही नए नियमों के तहत ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाओं में बदलाव होगा।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!