|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

ताजमहल में ASI कर्मी की मौत! साइकिल से ड्यूटी पर आए, उल्टी हुई, फिर...

ताजमहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. उस दौरान वह ड्यूटी पर थे. जानकारी के मुताबिक,  कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हुई, फिर वहीं उनकी मौत हो गई. और पढ़ेंअधिकारियों

NRI Post Desk · 112 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
ताजमहल में ASI कर्मी की मौत! साइकिल से ड्यूटी पर आए, उल्टी हुई, फिर...
📷 NRI Post Desk

ताजमहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. उस दौरान वह ड्यूटी पर थे. जानकारी के मुताबिक,  कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हुई, फिर वहीं उनकी मौत हो गई. और पढ़ेंअधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ताजमहल में ड्यूटी पर आए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई.ताजमहल के प्रभारी कलंदर बिंद के मुताबिक, मृतक की पहचान 56 वर्षीय कैलाशी के तौर पर हुई है. वह स्मारक पर तैनात थे और आगरा के सिकंदरा इलाके में रहते थे.बिंद ने बताया कि कैलाशी अपनी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से आए थे और ताजमहल के पश्चिमी गेट से अंदर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, वे गिर पड़े और उन्हें उल्टी होने लगी.उन्होंने बताया कि उनके साथी उन्हें एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.---- समाप्त ---- ये भी देखें

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!