|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

तेजस्वी का पटना मार्च, बेंगलुरु में चप्पल प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने राजधानी दिल्ली में मोर्चा खोल रखा है, वहीं पटना, लखनऊ से लेकर बेंगलुरु और तेलंगाना तक चुनाव आ

NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तेजस्वी का पटना मार्च, बेंगलुरु में चप्पल प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
📷 NRI Post Hindi Desk

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने राजधानी दिल्ली में मोर्चा खोल रखा है, वहीं पटना, लखनऊ से लेकर बेंगलुरु और तेलंगाना तक चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने गुरुवार को सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह मार्च निकाला गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद मीसा भारती और अन्य नेता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा परिसर के पास स्थित शहीद स्मारक से लोक भवन की ओर मार्च किया, लेकिन निर्वाचन आयोग के कार्यालय के पास पहुंचते ही भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। राज्यपाल से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला और कहा कि पुलिस अधिकारियों का रवैया तानाशाही वाला था तथा विरोध को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता खो चुका है और भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर रहा है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर मार्च का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि अब जनता धांधली और बेईमानी से चुनाव जीतने वालों को बख्शेगी नहीं। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आराधना मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विरोध में उतरे, जिनमें कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तेलंगाना में भी कांग्रेस नेताओं, मंत्रियों और इंडिया गठबंधन दलों के सदस्यों ने 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत नेकलेस रोड पर इंदिरा गांधी की मूर्ति से लोक भवन तक रैली निकाली और मतदाता सूची की एसआईआर में गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस रैली में मंत्री पोन्नम प्रभाकर, डी श्रीधर बाबू और जुपल्ली कृष्ण राव तथा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ सहित कई दलों के नेता शामिल हुए। बी महेश कुमार गौड़ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं और जब तक कुमार इस्तीफा नहीं देते, आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में नागरिक जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता-कार्यकर्ता प्रकाश राज ने जमकर विरोध किया। दीपके ने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का मकसद भाजपा का विरोध करने वालों को वोट देने से रोकना है। इसी शहर में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों और सुरक्षा की मांग को लेकर एक अनोखा 'चप्पल प्रदर्शन' भी किया गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कड़े कदम उठाने की मांग की। इस प्रदर्शन में भी अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और प्रवक्ता सौरव दास मौजूद रहे, और हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने कहा कि सुरक्षा केवल महिलाओं का अधिकार नहीं बल्कि सरकार की जिम्मेदारी भी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!