पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार देर रात लोकनायक जयप्रकाश नारायण का हवाला देते हुए सत्ता के विरुद्ध संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला और आरोप लगाया कि जेपी की जयंती के एक दिन पहले बर्बरता से लोकतांत्रिक, संवैधानिक और शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी, गोली और गाली के सहारे कुचला गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि हक की आवाज उठाने दिल्ली आ रहे देशवासियों को अपने ही देश में सरकारी मशीनरी और पुलिस बल के सहारे रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश भर में अघोषित आपातकाल वाली स्थिति लागू है। तेजस्वी ने कहा कि ऐसे में हम यह प्रण लेते हैं कि इस अहंकारी, तानाशाही और अलोकतांत्रिक सरकार को जब तक जड़ से उखाड़ न फेंकेगें, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कान खोलकर साफ साफ सुन लो, हम तुम्हारी गोली से नहीं डरते, तुम्हारी गाली से नहीं डरते, तुम्हारी मशीनरी और प्रपंचों से नहीं डरते। राष्ट्रकवि दिनकर ने जेपी के सम्मान में जो लिखा, वह अब सड़कों पर दिखेगा। देश का बच्चा-बच्चा जेपी बनकर तुम्हारे इस असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और वोट चोरी की नींव पर खड़ी राजनीति को मिट्टी में मिला देने सड़कों पर निकल चुका है। इस बीच एक अन्य घटनाक्रम में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे को राहुल गांधी ने फोन किया और आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी है। यह बयान जेपी जयंती की पूर्व संध्या पर दिया गया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना है। तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया और अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने तक संघर्ष का प्रण लिया।
तेजस्वी यादव का केंद्र पर हमला, बोले- न गोली से डरते हैं न गाली से
पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार देर रात लोकनायक जयप्रकाश नारायण का हवाला देते हुए सत्ता के विरुद्ध संघर्ष की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए
NRI Post Hindi Desk · 44 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




