|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

तेज प्रताप का तलाक पर खुलासा: 'पत्नी करती थी पुराने बॉयफ्रेंड से चैट, रोज होते थे झगड़े'

बिहार के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों वीरेंद्र सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रहे हैं। पहले हफ्ते में उन्होंने अल्टीमेट रूलर बनकर शो में धमाल मचाया और कंटेस्टेंट्स के

NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बिहार के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों वीरेंद्र सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 में नजर आ रहे हैं। पहले हफ्ते में उन्होंने अल्टीमेट रूलर बनकर शो में धमाल मचाया और कंटेस्टेंट्स के साथ उनका मस्ती भरा अंदाज भी दर्शकों को देखने को मिला। मगर इसी बीच उनका एक गंभीर और भावुक पक्ष भी सामने आया। शो के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने अपनी पहली शादी और तलाक को लेकर बड़े खुलासे किए। जब निहारिका तिवारी ने उनसे पूछा कि उनका तलाक क्यों हुआ था, तब उन्होंने कहा कि लड़ाई-झगड़े हो गए थे और क्या। नई-नई शादी थी, तीन महीने में ही लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए थे। उन्होंने बताया कि हम कुछ और थे और वो कुछ और थीं, दबाव में दोनों ने शादी कर ली थी। उस समय वे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री थे और उनका घर जाने का मन नहीं करता था, कभी दोस्त के घर रुक जाते थे तो कभी इधर-उधर चले जाते थे। तेज प्रताप यादव ने आगे बताया कि उनकी पहली पत्नी उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने देती थीं और उनकी लड़ाई इतनी ज्यादा होती थी कि कभी-कभी वे अपने माता-पिता के सामने ही लड़ पड़ते थे। उन्होंने कहा कि वे सुबह उठकर छह से सात बजे पूजा करते थे, लेकिन उनकी पत्नी को यह सब पसंद नहीं था और वह पूजा न करने की बात कहती थी। उनका दावा है कि उनकी पत्नी रात भर पार्टी करती थी, कभी-कभी सुबह के चार-पांच बज जाते थे और पार्टी में स्मोक भी करती थी। उन्होंने बताया कि उनकी अरेंज मैरिज थी, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई। एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने अपनी पहली पत्नी के अफेयर का भी खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि वह अपने पुराने बॉयफ्रेंड को प्यार भरे मैसेज और हार्ट वाले इमोजी भेजा करती थीं। उन्होंने उस दिन को याद करते हुए कहा कि वे विधान सभा में गए हुए थे और शाम में घर लौटे। जब वे बेडरूम में आने के लिए एंट्री कर रहे थे, तो उनकी पत्नी किसी लड़के से चैट कर रही थी। उसका कोई पुराना बॉयफ्रेंड था और वह उससे पूरी चैट कर रही थी, लव यू और पूरा हार्ट भेज रही थी। तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हुई बहस की पूरी रिकॉर्डिंग की थी, ताकि वे उसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश कर सकें। उनकी शादी ऐश्वर्या राय से साल 2018 में हुई थी, जो बिहार के नेता चंद्रकांता राय की बेटी हैं और यह शादी छह महीने में ही टूट गई थी।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!