|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

तापसी ने कंगना के 'बी-ग्रेड' वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी परवरिश बोलती है

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आखिरकार उस पुराने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जो उनके और भाजपा सांसद तथा अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच कई सालों से चल रहा है। दरअसल, तापसी हाल ही में इंडिया टुडे वु

NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने आखिरकार उस पुराने विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है, जो उनके और भाजपा सांसद तथा अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच कई सालों से चल रहा है। दरअसल, तापसी हाल ही में इंडिया टुडे वुमन समिट 2026 में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के प्रचार के सिलसिले में बातचीत की। इसी कार्यक्रम के दौरान मॉडरेटर पूजा शैली ने उनसे कंगना के साथ उनके रिश्तों और पुराने विवादों को लेकर सवाल पूछा। जवाब में तापसी ने कहा कि अब तो कई सारे लोग हैं, वह समझ नहीं पा रही हैं कि बात किसकी हो रही है। उन्होंने साफ किया कि वह कंगना से कभी नहीं मिली हैं, न तो उस समय जब यह विवाद शुरू हुआ था और न ही अब तक। तापसी के मुताबिक, कंगना के बारे में उनकी राय उनकी परवरिश, उनके बोलने के तरीके और चीजों को समझने के उनके नजरिए को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना अपने नजरिए पर कायम हैं, इसलिए लोगों के लिए यह देखना और तय करना काफी है कि कौन कहां से आता है। यह विवाद काफी पुराना है और इसकी शुरुआत एक गलतफहमी से हुई थी। साल 2019 में तापसी ने फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर की तारीफ की थी, जिस दौरान वह कंगना का नाम लेना भूल गई थीं। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी को कंगना की 'सस्ती कॉपी' कहकर निशाना साधा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर जमकर चर्चा हुई। फिर साल 2020 में नेपोटिज्म और बॉलीवुड में बाहरी लोगों को लेकर छिड़ी बहस में यह मामला और बढ़ गया। उस दौरान कंगना ने तापसी समेत कई अन्य अभिनेत्रियों को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' और 'जरूरतमंद आउटसाइडर्स' तक कह डाला था। हालांकि, तापसी ने हमेशा यही कहा है कि उन्होंने कभी भी व्यक्तिगत रूप से कंगना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। अब इस नए बयान के बाद दोनों के बीच की दूरी और साफ हो गई है, और तापसी ने अपने अंदाज में कंगना को करारा जवाब देते हुए यह साबित कर दिया है कि वह अपनी बात पर अटल हैं। गौरतलब है कि कंगना का बॉलीवुड में लगभग हर किसी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता है, और अब एक बार फिर उनका पुराना विवाद सुर्खियों में आ गया है।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!