|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

तिब्बत में फंसे 400 भारतीयों को निकालने की कवायद तेज, 153 सुरक्षित नेपाल पहुंचे, 21 दिल्ली लौटे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बती क्षेत्र में फंसे करीब 400 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में तेजी ला दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तिब्बत में फंसे 400 भारतीयों को निकालने की कवायद तेज, 153 सुरक्षित नेपाल पहुंचे, 21 दिल्ली लौटे
📷 NRI Post Hindi Desk

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बाद तिब्बती क्षेत्र में फंसे करीब 400 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में तेजी ला दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि तिब्बत में मौजूद सभी 400 भारतीय सुरक्षित हैं और अपने परिवारों के संपर्क में हैं। खबर लिखे जाने तक इनमें से 153 भारतीय जमीनी रास्ते से तिब्बत क्षेत्र से नेपाल पहुंच चुके हैं, जहां से उन्हें भारत लाने में आवश्यक मदद पहुंचाने का काम जारी है। बुधवार को आई इस विनाशकारी बाढ़ के बाद काठमांडू पहुंचे 21 भारतीय शुक्रवार दोपहर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे, जो सभी तमिलनाडु के निवासी हैं और जिन्हें नेपाली सेना ने बचाया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने खुद इन 21 भारतीयों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया और इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। हालांकि, चिंता की बात यह है कि नेपाल में अब भी 320 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है और लगभग 100 प्रवासी भारतीयों की कोई सूचना नहीं है, जिनमें कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए अन्य देशों की नागरिकता वाले तीर्थयात्री भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास बीजिंग में स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में है और कई परिवारों ने हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपने प्रियजनों के सुरक्षित निकलने का रास्ता पूछा है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय राजदूत वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े और लापता भारतीयों की स्थिति, राहत सामग्री और आगे की मदद पर चर्चा की गई। भारत सरकार इस पूरे मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!