|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

तमिलनाडु की मंत्री का विवादित बयान: 'उल्टे-सीधे हेयरस्टाइल वाले छात्रों को गंजा कर दो'

तमिलनाडु सरकार की एक महिला मंत्री के एक बयान ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। स्कूल के बच्चों के हेयर स्टाइल पर आपत्ति जताते हुए मंत्री जगदीश्वरी ने कह दिया कि उल्टे-सीधे बाल कटवाने वाले बच्

NRI Post Hindi Desk · 22 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तमिलनाडु की मंत्री का विवादित बयान: 'उल्टे-सीधे हेयरस्टाइल वाले छात्रों को गंजा कर दो'
📷 NRI Post Hindi Desk

तमिलनाडु सरकार की एक महिला मंत्री के एक बयान ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। स्कूल के बच्चों के हेयर स्टाइल पर आपत्ति जताते हुए मंत्री जगदीश्वरी ने कह दिया कि उल्टे-सीधे बाल कटवाने वाले बच्चों का सिर पूरी तरह मुंडवा देना चाहिए। मंत्री जगदीश्वरी ने विरुधुनगर जिले के कारियापट्टी के पास अयन रेड्डीपट्टी सरकारी प्राइमरी स्कूल में ये बयान दिया, जहां वो स्कूल की नई चारदीवारी के शिलान्यास के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस कार्यक्रम में मंत्री जगदीश्वरी के अलावा मंत्री वन्नियारासु और विरुधुनगर की जिला कलेक्टर सरन्या अरी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जगदीश्वरी ने स्कूली बच्चों के पहनावे और संवरने के तौर-तरीकों पर बहुत नाराजगी जताई और कहा कि आजकल के स्कूली बच्चे ऐसे हेयर स्टाइल रख रहे हैं, जिससे वो किसी बदमाश की तरह नजर आते हैं। छात्रों के बालों के स्टाइल पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मंत्री ने कहा कि अब बच्चों के हेयरस्टाइल देखकर उन्हें बहुत बुरा लगता है और उनके हेयरस्टाइल स्कूल जाने वाले बच्चों जैसे नहीं हैं, बल्कि वो गुंडे जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के हेयरस्टाइल अनुशासन में होने चाहिए और अगर हेयरस्टाइल अच्छा नहीं है तो सिर पूरी तरह से मुंडवा देना चाहिए, इसमें कुछ गलत नहीं है, क्योंकि वो अपने बच्चे की तरह सोच रही हैं, तभी वो ठीक से बाल काटेंगे। वहीं, तमिलनाडु के दूसरे मंत्रियों ने जगदीश्वरी के स्टूडेंट्स के सिर मुंडवाने वाले बयान का बचाव किया और कहा कि उनके बयान में एक मां का प्यार और स्टूडेंट्स के अनुशासन में रहने की सच्ची चिंता दिखी है। मंत्रियों ने लोगों से उनके भाषण के पीछे का असली इरादा समझने और इसका गलत मतलब न निकालने की अपील की। इसके साथ ही मंत्री ने बच्चों के माता-पिता की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि अनुशासनहीनता की शुरुआत अक्सर घर से ही होती है, और माता-पिता को ये बात समझनी चाहिए कि जब वो बच्चों को इस तरह के एडवांस फैशन की छूट देते हैं, तो गलतियों की शुरुआत वहीं से हो जाती है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!