तमिलनाडु के थेनी जिले की एक सब-जेल से सोमवार देर रात 17 कैदियों के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। इस वारदात से थेनी जिले से लेकर पड़ोसी डिंडिगुल जिले तक में हड़कंप मच गया है और इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के भागने के बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए एक कैदी को दोबारा पकड़ लिया है, जबकि अभी भी 16 कैदी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हुए थे और सुरक्षा टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडिगुल जिले में 16 स्थानों पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। डिंडिगुल के पुलिस अधीक्षक एस. जयकुमार ने भी मीडिया से बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि सभी वाहनों की जांच जारी है। हालांकि, कैदी जेल से कैसे फरार हुए और वे किस दिशा में भागे हैं, इस बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें फरार कैदियों की धरपकड़ के लिए पूरे क्षेत्र में सक्रिय है और चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
तमिलनाडु के थेनी में बड़ा जेल ब्रेक, सब-जेल से 17 कैदी फरार; एक पकड़ा गया, 16 की तलाश जारी
तमिलनाडु के थेनी जिले की एक सब-जेल से सोमवार देर रात 17 कैदियों के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। इस वारदात से थेनी जिले से लेकर पड़ोसी डिंडिगुल जिले तक में हड़कंप मच गया है और इतनी बड़ी संख्या म
NRI Post Hindi Desk · 29 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


