त्योहारी सीजन शुरू होते ही हर तरफ बाइक से लेकर कार तक पर बंपर छूट और ऑफर के विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं। अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक इनके विज्ञापन छाए रहते हैं। बहुत से लोग इन ऑफर्स को देखकर तुरंत बुकिंग कर लेते हैं और मोलभाव करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से वे अपनी गाढ़ी कमाई के पचास हजार से लेकर लाख रुपये तक नहीं बचा पाते हैं। ऐसे में कार खरीदने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले यह समझना चाहिए कि फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां ग्राहकों को अट्रैक्ट करने के लिए अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर पेश करती हैं, इसलिए कार खरीदने से पहले केवल अपने नजदीकी शोरूम के डील पर ही निर्भर न रहें। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अलग-अलग डीलर्स की तरफ से मिल रहे ऑफर्स को भी चेक करते रहें। इतना ही नहीं, नवरात्रि और दीवाली के आसपास कई कंपनियां कुछ खास ऑफर भी देती हैं, उन पर भी नजर बनाए रखें। दूसरी अहम बात यह है कि बहुत से लोग एक ही शोरूम में जाकर अपनी नई कार की डील फाइनल कर लेते हैं, बल्कि इसके उलट आपको जिस कार को खरीदने का मन बना चुके हैं, उसकी कीमत और उस पर मिल रहे ऑफर के लिए केवल एक शोरूम से कोटेशन न लें। इसके बजाय अपने आसपास बाकी शोरूम पर भी विजिट करके ऑफर के बारे में पता करें और जहां सबसे ज्यादा छूट मिले वहां से कार खरीदें। तीसरी बात, अक्सर देखने को मिलता है कि हाल ही में लॉन्च हुए मॉडल के अलावा पुराने स्टॉक वाली नई कार पर भी विचार कर सकते हैं। यहां पुराने स्टॉक का मतलब इस्तेमाल की हुई या खराब कार से नहीं है, बल्कि ऐसी नई कार से है जो डीलर के पास कुछ समय से स्टॉक में खड़ी है। इसका फायदा यह होता है कि डीलर्स को लंबे समय से खड़ी कार का स्टॉक निकालना होता है, ऐसे में उन कारों पर कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, हालांकि ऐसी कार खरीदने से पहले उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट और स्टॉक की जानकारी जरूर चेक कर लें। इसके अलावा अगर आपके पास पहले से कार है और आप उसे बदलकर नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो एक्सचेंज ऑफर के बारे में डीलर से जरूर पूछें, क्योंकि त्योहारों के दौरान कंपनियां और डीलर्स पुराने वाहन पर एक्सचेंज बोन या दूसरे ऑफर्स दे सकती हैं, जिससे आपकी पुरानी कार की वैल्यू नई कार की खरीद में एडजस्ट हो सकती है और आपकी जेब पर कम असर पड़ेगा। साथ ही अपनी पुरानी कार की कीमत का अंदाजा अलग-अलग जगह से जरूर लगवा लें, इससे आपको अपनी कार की सही कीमत का पता चल जाएगा। आखिरी और बेहद जरूरी बात यह है कि नई कार खरीदते समय केवल एक्स-शोरूम कीमत पर ही खर्च नहीं होता है, बल्कि इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और दूसरे चार्ज के जुड़ने पर रकम बढ़ जाती है, इसलिए इंश्योरेंस के लिए केवल डीलर पर निर्भर न रहें और बाकी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी जरूर चेक करें, जिससे आपको अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ऑप्शन सिलेक्ट करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, फ्लोर मैट, सीट कवर, कार परफ्यूम, बॉडी कवर और कुशन जैसे एक्सेसरीज को डीलर से लेने के बजाय आफ्टर मार्केट से भी खरीद सकते हैं, जहां ये चीजें डीलर के मुकाबले सस्ती मिल सकती हैं। इस तरह इन टिप्स को अपनाकर आप त्योहारी सीजन में नई कार खरीदते समय अपनी कमाई के कई हजार से लेकर लाख रुपये तक बचा सकते हैं।
त्योहारी सीजन में कार खरीदने से पहले पढ़ें ये खास टिप्स, मोलभाव कर बचा सकते हैं लाखों रुपये
त्योहारी सीजन शुरू होते ही हर तरफ बाइक से लेकर कार तक पर बंपर छूट और ऑफर के विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं। अखबारों से लेकर टीवी चैनलों तक इनके विज्ञापन छाए रहते हैं। बहुत से लोग इन ऑफर्स को देखकर तुरंत
NRI Post Hindi Desk · 40 दिन पहले · अपडेट 37 दिन पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





