|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

त्योहारी सीजन में मिड-रेंज स्मार्टफोन की टक्कर, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी में कौन सबसे आगे?

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील मिल रही हैं। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक अक्सर यह तय नहीं कर पाते कि कौन सा ब्रांड उनके काम का है और किस प्रोडक्ट के फीचर्

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
त्योहारी सीजन में मिड-रेंज स्मार्टफोन की टक्कर, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी में कौन सबसे आगे?
📷 NRI Post Hindi Desk

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और बाजार में प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील मिल रही हैं। ऐसे में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक अक्सर यह तय नहीं कर पाते कि कौन सा ब्रांड उनके काम का है और किस प्रोडक्ट के फीचर्स उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे। मिड-रेंज सेगमेंट में पीओसीओ एक्स8 पावर, रियलमी पी4 पावर और वीवो टी5 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। तीनों ही स्मार्टफोन बेहतरीन हैं, लेकिन हर ग्राहक की प्राथमिकता अलग होती है। कोई कैमरा पसंद करता है तो कोई डिजाइन, वहीं किसी के लिए परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है, ताकि रोजाना के रग्ड यूज के बाद भी फोन सही सलामत रहे और बेहतर परफॉर्मेंस देता रहे। डिजाइन की बात करें तो तीनों फोन का डिजाइन संतुलित रखा गया है। तीनों में सबसे हल्का फोन वीवो टी5 है, जिसका वजन 199 ग्राम है। रियलमी पी4 पावर का प्रीमियम ट्रांससिल्वर फिनिश काफी अच्छा लगता है। वहीं पीओसीओ एक्स8 पावर की बिल्ड क्वालिटी काफी रोबस्ट है और यह ड्यूरेबिलिटी के मामले में भरोसेमंद साबित होता है। इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ टॉप टियर ड्रॉप प्रोटेक्शन मिलता है। इसकी आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के रेटिंग फोन को धूल, हाई टेंप्रेचर और हाई-प्रेशर वॉटर जेट से बचाती हैं, जिससे फोन लगभग हर सिचुएशन में मजबूत बना रहता है। डिस्प्ले और कैमरे की बात करें तो तीनों ही फोन में अमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिनमें पीओसीओ एक्स8 पावर और वीवो टी5 की स्क्रीन 6.83 इंच ज्यादा बड़ी है। कैमरे के मामले में वीवो टी5 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि पीओसीओ एक्स8 पावर का कैमरा सेटअप ज्यादा वर्सलाइट है। इसमें ओआईएस के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है और बड़े क्षेत्र को कवर करने के लिए 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है। इसका फ्रंट कैमरा भी 32 मेगापिक्सल का है और फ्रंट तथा रियर दोनों में 4के वीडियो रिकोर्डिंग की सुविधा मिलती है। इसके कैमरे में एचडीआर, पोट्रेट मोड, ऑटो सीन डिटेक्शन, अल्ट्रा एचडी मोड, डुअल वीडियो और एआई ब्यूटी जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। वहीं रियलमी पी4 पावर का प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें ओआईएस का फीचर है और डेडिकेटेड अल्ट्रा वाइड लेंस भी दिया गया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो वीवो टी5 में मीडियाटेक डाइमेंशन 7500 चिपसेट मिलता है, जबकि रियलमी पी4 पावर में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 चिपसेट दिया गया है। पीओसीओ एक्स8 पावर में स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। तीनों फोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग में स्मूथ परफॉर्मेंस देते हैं। पीओसीओ के इस फोन में एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज जैसे फीचर हैं, जो बड़ी फाइल को ट्रांसफर करने और एक ऐप से दूसरे ऐप को खोलने के लिए फास्ट अनुभव देते हैं। आज के समय में फोन का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। लंबे पॉडकास्ट देखे जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर समय बिताया जा रहा है, लंबे गेम के सेशन चलते हैं और वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी भी हो रही है। इन सब यूजेस से फोन की बैटरी जल्दी ड्रेन होती है। यहां पीओसीओ एक्स8 पावर दूसरे ब्रांड के मुकाबले बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस देता है। इसमें 10,000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है, वो भी 100 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ। इस बैटरी के साथ 29 घंटों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 68 घंटों का ऑनलाइन म्यूजिक और 29 दिनों का स्टैंडबाय मोड मिलता है। इस तरह आप फोन को कहीं भी ले जाएं और कई-कई दिनों तक ट्रैवल करें, आपको पावर की कमी महसूस नहीं होगी। इसके अलावा फोन की बैटरी लंबे समय तक बरकरार रहेगी और 1600 साइकिल के बाद भी बैटरी कैपिस

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!