मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्री सुविधाओं और सुरक्षित परिचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। पितृपक्ष मेला, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना को देखते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और परिचालन व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी अथवा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में डीआरएम ने शुक्रवार को डीडीयू-सासाराम-आरा रेलखंड का विंडो निरीक्षण कर रेल अवसंरचना, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढ़नोखा, बिक्रमगंज और हसन बाजार हाल्ट पर उतरकर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और परिचालन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था तथा परिचालन से जुड़े प्रत्येक पहलू की लगातार निगरानी की जाए और यात्री सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बिक्रमगंज स्टेशन पर डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करना और यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना सुनिश्चित किया जाए। गड़हनी स्टेशन पर उन्होंने ट्रैक पर पॉइंट एवं क्रॉसिंग व्यवस्था का गहन संरचनात्मक निरीक्षण किया और ट्रैक की ज्यामितीय स्थिति का अवलोकन करते हुए पॉइंट एवं क्रॉसिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली तथा इससे जुड़े उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने कर्मचारियों से संरक्षा को लेकर संवाद किया और उनकी काउंसलिंग की तथा निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का हर स्थिति में पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्टेशनों, ट्रेनों और परिचालन व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा। बता दें कि पितृपक्ष मेला, दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान रेल यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
त्योहारों से पहले डीआरएम का सख्त निर्देश, रेलवे कर्मचारियों को किया सचेत
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्री सुविधाओं और सुरक्षित परिचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। पितृपक्ष मेला, दशहरा
NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





