|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

तरनतारन में पत्नी के सामने ASI की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर्स ने ली जिम्मेदारी

तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नूआ कस्बे में पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की बाइक सवार नकाबपोश शूटरों ने उनकी पत्नी दर्शन कौर की आंखों के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिर

NRI Post Hindi Desk · 43 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तरनतारन में पत्नी के सामने ASI की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर्स ने ली जिम्मेदारी
📷 NRI Post Hindi Desk

तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नूआ कस्बे में पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की बाइक सवार नकाबपोश शूटरों ने उनकी पत्नी दर्शन कौर की आंखों के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी। फिरोजपुर के मल्लावाला में तैनात एएसआई इकबाल सिंह शाम पांच बजे अपने घर के लिए रवाना हुए थे और रात को जब उनकी पत्नी दर्शन कौर एक्टिवा पर घरेलू सामान खरीदकर पटवारखाने के समीप लौट रही थीं, उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए शूटरों ने उन्हें देखते ही देखते दो गोलियां सीने में उतार दीं। दोनों गोलियां छाती पर लगने से एएसआई की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और वह कच्चे रास्ते पर गिर पड़े। पत्नी दर्शन कौर ने चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उपचार के लिए जब इकबाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रभजीत दासुवाल, डोनी बल, मेहर रंधावा, अफरीदी तूत और अमर खब्बे ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। पुलिस ने देर रात तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पड़ताल आगे बढ़ा दी है और आरोपियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बाइक पर गोलियां मारीं और बाद में ये शूटर किसी अन्य कार में बैठकर फरार हो गए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस की जांच अभी कई दिशाओं में घूम रही है और यह पहलू भी परखा जा रहा है कि एएसआई इकबाल सिंह को पहले किसी गैंगस्टर की ओर से धमकियां मिली थीं या नहीं। फिलहाल सिविल अस्पताल तरनतारन में शव का पोस्टमार्टम कराया जाना है। जांच में एक अहम सुराग यह भी सामने आया है कि थाना सरहाली कलां पर आरपीजी हमले के मुख्य साजिशकर्ता अजमीत की इसी कस्बे में 11 सितंबर को गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसके बाद एएसआई इकबाल सिंह काफी आहत थे। अजमीत उक्त एएसआई का भतीजा था, जो 13 अगस्त को केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!