भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शिखर धवन ने 21 फरवरी 2026 को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी की थी, जिसके बाद से दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मंदिर दर्शन के दौरान शिखर धवन कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए, वहीं सोफी ने मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ खास एला एम्ब्रॉयडर्ड मल सूट सेट पहना था। ऑफ-व्हाइट बेस पर नीले रंग की बारीक कढ़ाई और एम्ब्रॉइडरी वर्क इस सूट को बेहद सोबर और रॉयल लुक दे रहा है। मलबरी फैब्रिक का यह कॉटन-मुल सूट ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। सोफी ने गले में दुप्पटा पीछे करके स्टाइल किया है, जो उनके इस एथनिक लुक के साथ बहुत अच्छा लग रहा है। अगर इस रॉयल एथनिक सेट की कीमत की बात करें, तो ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत 55 हजार रुपये है। सोफी ने इस पूरे आउटफिट के साथ ओपन हेयरस्टाइल, माथे पर तिलक और हाथों में चूड़ियां कैरी की हैं। उनके इस मिनिमल और डिवाइन अवतार ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वो दोनों मंदिर परिसर में खड़े दिखाई दे रहे हैं। विदेशी सोफी भी शादी के बाद भारतीय रंग में रंग गई हैं और उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। सोफी का फैशनसेंस कमाल का है और वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट में बहुत सुंदर लगती हैं। कुछ समय पहले शिखर और सोफी कश्मीर वेकेशन पर गए थे, जहां ब्लैक जैकेट और जींस में सोफी के स्टाइलिश लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। सोफी ने हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान रोहित शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि वो हिंदी सीख रही हैं।
तिरुपति में शिखर धवन की पत्नी सोफी का रॉयल अंदाज, 55 हजार रुपये के सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन हाल ही में आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।
