|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
अमेरिका

तेहरान के नक्शे पर ट्रंप की तस्वीर लगाकर ईरान पर सोशल मीडिया में बोल्ड अटैक, तेल और करेंसी पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके अपना आक्रामक रुख दिखाया है। करीब एक घंटे के अंदर उन्होंने ईरान से जुड़ी सात पोस्ट साझा कीं, जिनमें ईरान

NRI Post Hindi Desk · 79 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तेहरान के नक्शे पर ट्रंप की तस्वीर लगाकर ईरान पर सोशल मीडिया में बोल्ड अटैक, तेल और करेंसी पर साधा निशाना
📷 NRI Post Hindi Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सोशल मीडिया मंचों पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके अपना आक्रामक रुख दिखाया है। करीब एक घंटे के अंदर उन्होंने ईरान से जुड़ी सात पोस्ट साझा कीं, जिनमें ईरान की अर्थव्यवस्था, तेल निर्यात और करेंसी रियाल को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की गई इन पोस्ट में तेहरान शहर के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगाकर एक खास संदेश देने की कोशिश की, जिसे ईरान पर बढ़ते अमेरिकी दबाव के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना और आर्थिक दबाव का ईरान पर गहरा असर पड़ रहा है और ईरान की अर्थव्यवस्था इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रही है। इस पूरी श्रृंखला में ट्रंप ने ईरान के तेल निर्यात में भारी गिरावट के दावे के साथ एक ग्राफिक भी साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि आने वाले समय में यह निर्यात लगभग शून्य पर पहुंच सकता है। इसके अलावा, उन्होंने ईरान की मुद्रा की कीमत में हुई भारी गिरावट को दर्शाते हुए हाइपरइन्फ्लेशन का भी दावा किया और कहा कि ईरानी करेंसी पूरी तरह तबाह हो चुकी है। इससे पहले ट्रंप ने रणनीतिक रूप से अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने की बात भी कही थी, जिसे लेकर तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने ईरान के सबसे बड़े तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप को लेकर भी एक आक्रामक तस्वीर साझा की, जिसमें लड़ाकू विमान से हमले का दृश्य दिखाया गया था। ईरान की ओर से इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों ने कहा है कि आर्थिक दबाव से उनके फैसले नहीं बदलेंगे और ईरानी संसद के अध्यक्ष ने किसी भी संभावित हमले का गंभीर जवाब देने की चेतावनी दी है। इस बीच, तनाव समुद्री क्षेत्र तक पहुंच गया है, जहां अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी टैंकरों पर हमले का दावा किया है, जबकि इससे पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर मिसाइल दागने की बात कही है।

🔔 अमेरिका
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!