|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

ताज लेकर सोनिया गांधी से मिलीं ऐश्वर्या राय, 32 साल पुरानी मुलाकात का वीडियो वायरल

सोनिया गांधी इन दिनों अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अहम पन्नों का जिक्र किया है और बच्चन परिवार संग अपने रिश्तों का भी जिक्र

NRI Post Hindi Desk · 13 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

सोनिया गांधी इन दिनों अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के अहम पन्नों का जिक्र किया है और बच्चन परिवार संग अपने रिश्तों का भी जिक्र किया है। इसी बीच इंटरनेट पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सोनिया गांधी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। यह मुलाकात साल 1994 में हुई थी, जिस साल ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। साउथ अफ्रीका से लौटने के बाद भारत में ऐश्वर्या राय का जोरदार स्वागत हुआ था, क्योंकि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वो दूसरी भारतीय महिला थीं। देश लौटने के बाद अभिनेत्री की सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी, और उस मौके पर राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा भी मौजूद थे। वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं और वो हाथ जोड़कर सोनिया गांधी को अभिवादन कर रही हैं। इसके बाद सोनिया गांधी और ऐश्वर्या राय आपस में बातचीत करती दिखाई देती हैं। दोनों की यह मुलाकात तब भी चर्चा में रही थी और आज भी देश की दो ताकतवर महिलाओं की यह मुलाकात लोगों को पुरानी यादें ताजा करा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की तारीफ की है और कहा है कि वो आज भी उतनी ही आकर्षक हैं और उनका चार्म आज भी बरकरार है। काम की बात करें तो पेजेंट की दुनिया में नाम कमाने के बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और हम दिल दे चुके सनम, ताल, देवदास, मोहब्बतें, धूम 2, ऐ दिल है मुश्किल, जोधा अकबर और गुरु जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 थी, जिसे निर्देशक मणि रत्नम ने निर्देशित किया था। ऐश्वर्या राय अब गिनी-चुनी फिल्में करती हैं और स्क्रीन पर कम ही नजर आती हैं, लेकिन ब्रांड्स और इवेंट्स के लिए वो बराबर काम करती हैं और हर साल पेरिस फैशन वीक तथा कान्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!