उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के निगोहां क्षेत्र में गांव की पारंपरिक तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। कभी गांव की पहचान दूर-दूर तक फैले खुले खेतों, खलिहानों और खेतों की मेड़ों से हुआ करती थी, लेकिन अब दूर से ही दिखाई देने वाले खेतों की हरियाली से पहले चारों तरफ खिंचे तारों के बाड़े नजर आते हैं। दरअसल, नीलगायों और बेसहारा पशुओं का बढ़ता आतंक किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है, जिसके चलते किसानों को अपने खेतों को तारों से घेरना पड़ रहा है। पशुओं के झुंड दिन-रात मेहनत करके बोई गई फसल को कुछ ही घंटों में चौपट कर देते हैं, जिससे बचाव के लिए किसानों को रातभर जागकर पहरा देना पड़ता है। इसके बावजूद मेहनत की कमाई को बर्बाद होने से बचाना आसान नहीं रह गया है, इसलिए अब गांवों में खेतों की मेड़ पर तारों के घेरे आम नजारा बन गए हैं और हर खेत की अपनी अलग सरहद बन गई है। छोटे-बड़े खेतों को तारों से घेरने में किसानों को अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ रही है, जिससे खेती की बढ़ती लागत, खाद-बीज और सिंचाई के खर्च के बीच खेतों की सुरक्षा का नया बोझ भी किसानों की जेब पर भारी पड़ रहा है। किसान शिव कुमार, भारत, बद्री प्रसाद और मनोहर आदि ने बताया कि उनकी फसल सुरक्षित रहे, लेकिन पशुओं की समस्या ने उन्हें खेती के साथ सुरक्षा का भी इंतजाम करने पर मजबूर कर दिया है। इसका असर सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों की पारंपरिक तस्वीर भी बदल रही है, जहां कभी खेतों के बीच न कोई दीवार थी और न ही तारों की कोई सरहद, वहां अब तारों की कैद में खेती की मजबूरी साफ दिखाई दे रही है।
तारों के जाल में कैद हुआ गांव का खेत खलिहान, हर खेत की बनी अपनी अलग सरहद
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के निगोहां क्षेत्र में गांव की पारंपरिक तस्वीर अब बदलती नजर आ रही है। कभी गांव की पहचान दूर-दूर तक फैले खुले खेतों, खलिहानों और खेतों की मेड़ों से हुआ करती थी, लेकिन अब दूर स
NRI Post Hindi Desk · 24 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




