|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
खेल

तिलक और नीतीश की तूफानी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड से छीनी रोमांचक जीत

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लियाजी करते हुए ग्लैन फिल

NRI Post Hindi Desk · 31 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तिलक और नीतीश की तूफानी पारी, भारत ने न्यूजीलैंड से छीनी रोमांचक जीत
📷 NRI Post Hindi Desk

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लियाजी करते हुए ग्लैन फिलिप्स (70) और बेवन जैकोब (58) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर एक समय लड़खड़ा गया था, लेकिन इसके बाद मैदान पर जो हुआ उसने कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मुकाबले में काफी पीछे रह गई है और मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड की पकड़ में जाता दिख रहा था। लेकिन तभी मैदान पर तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी का तूफान आया। दोनों ने महज 30 गेंदों में 59 रनों की आतिशी और नाबाद साझेदारी करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। तिलक वर्मा ने महज 26 गेंदों में 51 रनों की तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ी तो वहीं दूसरे छोर पर खड़े नीतीश कुमार रेड्डी ने सिर्फ 13 गेंदों में 26 रनों की बेखौफ पारी खेलकर आग में घी का काम किया। यही मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पाइंट साबित हुआ। जहां दूसरे बल्लेबाज शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं इन दोनों बल्लेबाजों ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया। जब दबाव सबसे ज्यादा था, तब तिलक और नीतीश ने क्रीज पर उतरते ही बड़े शॉट्स लगाने शुरू किए, जिससे कीवी गेंदबाज अपनी दिशा भटक गए। 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर भारत ने 181 रन बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में झटके देकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था, लेकिन इसके बाद ग्लैन फिलिप्स (43 गेंदों में 70 रन) और बेवन जैकोब (46 गेंदों में 58 रन) के बीच हुई मजबूत साझेदारी ने कीवी टीम को 180 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है और उसका आत्मविश्वास अगले मुकाबलों के लिए और मजबूत हो गया है।

🔔 खेल
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!