|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

तुर्की में स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, 13 घायल

पश्चिमी तुर्की के इजमिर शहर में एक लोहे और इस्पात कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर घायल हो गए। हादसे के समय फैक्ट

NRI Post Hindi Desk · 15 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तुर्की में स्टील फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, 13 घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिमी तुर्की के इजमिर शहर में एक लोहे और इस्पात कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 13 मजदूर घायल हो गए। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 200 मजदूर मौजूद थे। इज़मिर प्रांत के गवर्नर सुलेमान एल्बन ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह धमाका एलियागा इलाके में स्थित हबास प्लांट में दोपहर करीब 12 बजे हुआ, जब बॉयलर बदलते समय एक क्रेन अचानक भट्टी में गिर गई, जिससे पास की स्टील मिल में जोरदार धमाका हो गया और आग चारों ओर फैल गई। उन्होंने बताया कि बॉयलर बदलने के कारण उत्पादन रुका हुआ था, इसलिए वहां सामान्य 300 मजदूरों के बजाय 200 मजदूर ही मौजूद थे। धमाके के बाद मजदूरों के रिश्तेदार जानकारी का इंतजार करते रहे। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन ने कैबिनेट बैठक के बाद एक टेलीविजन संबोधन में बताया कि घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और विस्फोट की न्यायिक तथा प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को गहरा दुख पहुंचाने वाली इस दुखद घटना के कारणों, परिस्थितियों और इसमें किसकी लापरवाही तथा जिम्मेदारी थी, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्तची ने सोशल मीडिया पर बताया कि आपातकालीन टीमें आग पर काबू पाने और पीड़ितों की तलाश में लगी रहीं, तथा घायलों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। न्याय मंत्री एकिन गुरलेक ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सरकारी वकीलों को सौंपा गया है, वहीं समाचार एजेंसी के मुताबिक इस हादसे के बाद पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक चश्मदीद नूरी अली उल्कर ने बताया कि जमीन हिल गई और झटका बहुत तेज था, जबकि दूसरे चश्मदीद डेनिज उल्कर ने कहा कि विस्फोट इतना भयानक था कि लगा जैसे पैरों के नीचे की जमीन खिसक रही हो और भूकंप आया हो। बता दें कि साल 1987 में स्थापित हबास प्लांट सालाना 45 लाख टन स्टील का उत्पादन कर सकता है, और यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया भर के नेता और पर्यावरण कार्यकर्ता जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए तुर्की के अंतल्या में जमा हुए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!