|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

तेलंगाना के हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, बहन समेत कई घायल

पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के हैदराबाद में नादरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि कई स्टूडेंट्स घ

NRI Post Hindi Desk · 38 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
तेलंगाना के हैदराबाद में डांडिया नाइट के दौरान स्ट्रक्चर गिरने से इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, बहन समेत कई घायल
📷 NRI Post Hindi Desk

पश्चिम बंगाल के बाद अब तेलंगाना के हैदराबाद में नादरगुल स्थित एमवीएसआर इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया नाइट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। मृत छात्रा की पहचान सोना नारायण दास के रूप में हुई है। वह कॉलेज में इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। इस हादसे में सोना की बहन मीना नारायण दास भी घायल हुई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीना का नादरगुल के पास स्थित प्रत्युषा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कॉलेज में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया था। इसी दौरान लाइटिंग या लिफ्टिंग के लिए लगाया गया एक स्ट्रक्चर गिर गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। सोना को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया, वहीं उसकी बहन मीना की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और मीना नारायण दास का प्रत्युषा अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल हादसे से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और यह भी साफ नहीं है कि स्ट्रक्चर किस वजह से गिरा तथा हादसे के समय वहां कितने छात्र मौजूद थे। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है और यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है, जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!