|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी क्रैश, चार दिन में चांदी 16,503 रुपये सस्ती, सोने में भी भारी गिरावट

त्योहारी सीजन के बीच कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं। बीते सप्ताह के सिर्फ

NRI Post Hindi Desk · 30 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

त्योहारी सीजन के बीच कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं। बीते सप्ताह के सिर्फ चार दिन के कारोबार में ही चांदी का बुलबुला फूट गया और यह घरेलू बाजार में एक झटके में 16,503 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, घरेलू बाजार में 16 अक्टूबर को चांदी की कीमत 2,10,918 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, जो इस शुक्रवार को गिरकर 1,94,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस गिरावट के चलते चांदी अब 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आ चुकी है। वायदा कारोबार की बात करें तो एमसीएक्स पर भी चांदी धड़ाम से गिरी है। चार दिसंबर की एक्सपायरी वाली एक किलोग्राम चांदी 16 अक्टूबर को एमसीएक्स पर 2,11,187 रुपये पर मिल रही थी, जो इस शुक्रवार को क्रैश होकर 1,96,100 रुपये रह गई, यानी वायदा कारोबार में चांदी चार दिन में 15,087 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। इस सप्ताह आई इस भारी गिरावट के चलते चांदी अब अपने जीवनकाल के उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये से आधे से भी कम दाम पर मिल रही है, जिसे उसने इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में छुआ था। वर्तमान भाव से तुलना करें तो एक किलोग्राम चांदी अब अपने उच्चतम स्तर से 2,23,948 रुपये कम हो चुकी है। चांदी के बाद अब सोने की कीमत की बात करें तो यह पीली धातु भी इस सप्ताह भरभराकर टूटी है। एमसीएक्स पर चार दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम सोना 1,47,918 रुपये से 5,768 रुपये सस्ता होकर 1,42,150 रुपये का रह गया है। वहीं घरेलू बाजार में इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोने की कीमत में 4,796 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है और इसका भाव 1,46,426 रुपये से गिरकर 1,41,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। ताजा दरों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,41,630 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,38,230 रुपये, 20 कैरेट सोना 1,26,050 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,14,720 रुपये और 14 कैरेट सोना 91,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। खरीदारों को ध्यान रखना चाहिए कि सर्राफा दुकानों पर ज्वेलरी खरीदते समय तय जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग हो सकता है और इससे सोने की कीमत बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने बाजार विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!