|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

'तू गला दबा, मैं चाकू मारता हूं', 22 लाख के लालच में बना कातिल, श्रेया मर्डर केस में बड़ा खुलासा

वाराणसी में 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे एक सिरफिरे प्रेमी की करतूत मान रही थी, लेकिन अब पूरी कहानी बदल गई है। पुल

NRI Post Hindi Desk · 92 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

वाराणसी में 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे एक सिरफिरे प्रेमी की करतूत मान रही थी, लेकिन अब पूरी कहानी बदल गई है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि दो दोस्तों ने मिलकर की थी। मृतका श्रेया का मुख्य आरोपी विवेक चौबे से प्रेम संबंध था। विवेक श्रेया की हरकतों और मांगों से परेशान था और उससे छुटकारा पाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने पुराने दोस्त पुनीत को साथ मिलाया, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुनीत ने ऑनलाइन लोन ऐप्स से कर्ज ले रखा था और उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। विवेक ने उसे हत्या के बदले 22 लाख रुपये देने का लालच दिया, जिसके बाद पुनीत इस साजिश में शामिल हो गया। हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए विवेक ने बनारस के बच्छांव पश्चिमपुरा, रोहनिया इलाके में एक कमरा किराए पर लिया था। 18 अगस्त की सुबह विवेक श्रेया को बहाने से उस कमरे में लेकर गया। कमरे के अंदर पहुंचते ही विवेक ने पीछे से श्रेया का गला पकड़ लिया और वहां पहले से मौजूद पुनीत ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। इसके बाद श्रेया अचेत होकर गिर गई और पुनीत ने उसका गला रेत दिया। हत्या के करीब 20 मिनट बाद विवेक पुनीत से यह कहकर चला गया कि वह 22 लाख रुपये लेकर लौटता है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब विवेक वापस नहीं आया और उसका फोन बंद आने लगा, तो पुनीत को समझ में आ गया कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद पुनीत ने एक कैब बुक की और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध कैब की जानकारी मिली, जिसके बाद कैब ड्राइवर से पूछताछ की गई। इसी पूछताछ के जरिए पुलिस पुनीत तक पहुंची। मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच में विवेक और पुनीत के बीच लगातार बातचीत सामने आई। सोमवार तड़के राजातालाब पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुनीत को घेर लिया और मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पुनीत ने हत्या की पूरी कहानी बताई। अब पुलिस मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में छापेमारी कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। डीसीपी गोमती नीतू काद्यान के मुताबिक, इस पूरी साजिश के पीछे 22 लाख रुपये का लालच था और दोनों आरोपियों की भूमिका पूछताछ में उजागर हुई है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!