सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले कैश अंसारी का बताया जा रहा है। यह वीडियो उन्होंने अपने पिता के साथ हुई एक भावनात्मक बातचीत का है, जो उस मुश्किल दौर में रिकॉर्ड की गई थी जब कैश की नौकरी चली गई थी। कैश स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक बड़ी वित्तीय कंपनी में डेटा इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अचानक उनका ले-ऑफ हो गया। हजारों किलोमीटर दूर विदेश में अकेले पड़े कैश के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था, क्योंकि एक तरफ नौकरी छूटने का दुख था तो दूसरी तरफ परिवार से दूर होने की टीस। कई दिनों तक हिम्मत जुटाने के बाद उन्होंने अपने पिता को फोन किया और अपनी परेशानी बताई। पिता ने कोई चिंता या निराशा नहीं जताई, बल्कि बेहद शांत भाव से बेटे को समझाया कि जीवन में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों की नौकरियां जाती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई। सबसे मार्मिक पल तब आया जब पिता ने बेटे से कहा कि 'तू राजा आदमी है, राजा की तरह रह', और मायूस न होने की सीख दी। पिता ने यह भी कहा कि हो सकता है आगे इससे भी बेहतर अवसर उसका इंतजार कर रहा हो, क्योंकि किस्मत में क्या लिखा है यह सिर्फ ऊपर वाला ही जानता है। कैश ने यह वीडियो सहानुभूति पाने के लिए नहीं, बल्कि नौकरी जाने या करियर की अनिश्चितता से जूझ रहे सभी लोगों को हौसला देने के लिए साझा किया है।
'तू राजा आदमी है...' नौकरी जाने पर बेटे को ऐसे दिलासा देते पिता का वीडियो, बन रहा प्रेरणा का स्रोत!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले कैश अंसारी का बताया जा रहा है। यह वीडियो उन्होंने अपने पिता के साथ हुई एक भावनात्मक बातचीत का है, जो
NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।




