|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

थाईलैंड में बाढ़ का कहर: 31 की मौत, 35 लाख से ज्यादा प्रभावित; बैंकॉक आपदा क्षेत्र घोषित

थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार, इस भीषण बाढ़ में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वीकेंड

NRI Post Hindi Desk · 50 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
थाईलैंड में बाढ़ का कहर: 31 की मौत, 35 लाख से ज्यादा प्रभावित; बैंकॉक आपदा क्षेत्र घोषित
📷 NRI Post Hindi Desk

थाईलैंड में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार, इस भीषण बाढ़ में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वीकेंड और सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण बैंकॉक शहर में बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें और कई इलाके पानी में डूब गए और शहर की सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गई। बाढ़ के चलते बैंकॉक को आपदा-प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, जहां कई इलाकों में स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहे और बड़ी संख्या में निवासियों ने घर से काम किया। बाढ़ के दृश्यों में लोगों को घुटने तक पानी में चलते, कारों को लगभग पूरी तरह डूबते और सुपरमार्केट व दुकानों में फर्श पर बाढ़ का पानी भरने के बावजूद कारोबार चलते देखा गया। पिछले हफ्ते कई दिनों की लगातार भारी बारिश के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए थे, हालांकि अब शहर के हालात में काफी सुधार हुआ है, लेकिन कुछ निचले इलाकों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने शॉपिंग मॉल के बाहर बाढ़ वाली सड़क को एक अस्थायी तैरते बाजार में बदल दिया, जहां विक्रेता पानी में चलकर और तैरते हुए प्लेटफॉर्म तथा फोम बॉक्स का इस्तेमाल करके मछली और सब्जियां बेच रहे थे। बाढ़ के कारण बैंकॉक के हवाई अड्डों पर यात्रा में भी रुकावट आई। थाईलैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से बुधवार तक उत्तरी थाईलैंड के ज्यादातर हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं और भारी बारिश की उम्मीद है, जिससे अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। बैंकॉक सहित मध्य, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे प्रशासन और राहत टीमें सतर्क हो गई हैं और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!