कानपुर में एक घर के बाहर खड़ी थाईलैंड की रहने वाली महिला अपसॉर्न की कहानी ने शहर में हलचल मचा दी है। अपसॉर्न का दावा है कि करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात कानपुर के टेनरी कारोबारी मोहम्मद इरफान से हुई थी, जो कारोबार के सिलसिले में थाईलैंड आता-जाता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी, मुलाकातें हुईं और रिश्ता इतना गहरा हो गया कि करीब दो साल पहले दोनों ने थाई परंपरा के अनुसार शादी कर ली। अपसॉर्न थाईलैंड में रेस्टोरेंट चलाती है और उसने इरफान को अपना पति मानकर भविष्य की योजनाएं बनाईं। उसने पुलिस को शादी की तस्वीरें, कार्ड और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं। महिला का आरोप है कि जब भारत में साथ रहने की बात आई तो उस पर इस्लाम कबूल करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया, जिसे उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद रिश्ते में दूरी बढ़ने लगी और उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। अपसॉर्न का दावा है कि इरफान को महंगी बाइक का शौक था और उसके दो जन्मदिन के मौके पर उसने दो स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए पैसे दिए। पहली बाइक के लिए करीब 21 लाख रुपये और दूसरी के लिए करीब 34 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है, जो कुल मिलाकर करीब 55 लाख रुपये बैठता है। महिला का कहना है कि पैसा खर्च करते-करते उसके पास रकम कम पड़ने लगी, जिसके बाद उसने थाईलैंड में अपना रेस्टोरेंट बैंक के पास गिरवी रखकर लोन लिया और अपनी बहन व रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए। अपसॉर्न का दावा है कि वह एक परिचित के साथ कानपुर के लाटूश रोड स्थित इरफान के घर पहुंची, जहां उसे पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शुरुआत में इरफान ने उसे पहचानने से इनकार किया और बाद में विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मामला कानपुर पुलिस तक पहुंच गया। महिला का कहना है कि फरवरी 2026 में इरफान भारत आया था और शुरुआत में बीमारी का हवाला दिया गया, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत कम होती गई और फोन कॉल का जवाब मिलना बंद हो गया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने खुद कानपुर आकर बात करने का फैसला किया। दूसरी ओर, इरफान की मां इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करती हैं। उनका कहना है कि महिला उनके बेटे को पैसों के लिए फंसा रही है और ब्लैकमेट कर रही है। परिवार का दावा है कि इरफान ने खुद बताया था कि कारोबार में उसे नुकसान हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक किसके पैसे से खरीदी गई थीं, उनका स्वामित्व किसके नाम है और क्या इसके बैंकिंग रिकॉर्ड मौजूद हैं। जिस रिश्ते की शुरुआत थाईलैंड में सोशल मीडिया से हुई थी, उसका अगला पड़ाव अब कानपुर पुलिस का दफ्तर बन चुका है, और सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर दोनों के बीच रिश्ता था तो पैसे वापस मांगने के बाद संपर्क क्यों टूट गया।
थाई पत्नी ने कानपुर के इरफान पर लगाए गंभीर आरोप, 55 लाख की बाइक और धर्म बदलने के दबाव की कहानी आई सामने
कानपुर में एक घर के बाहर खड़ी थाईलैंड की रहने वाली महिला अपसॉर्न की कहानी ने शहर में हलचल मचा दी है। अपसॉर्न का दावा है कि करीब चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात कानपुर के टेनरी कारोबारी म
NRI Post Hindi Desk · 47 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।


