|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

थाने के गेट पर 'नौटंकी मत कर, FIR ठोक दूंगा' टीआई की धमकी, भाजपा नेता के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक आइसक्रीम ठेले पर हुई एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई ने राजनीतिक और सामाजिक उबाल ला दिया है। दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के सामने संचालित संगम आइसक्रीम ठेले

NRI Post Hindi Desk · 91 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
थाने के गेट पर 'नौटंकी मत कर, FIR ठोक दूंगा' टीआई की धमकी, भाजपा नेता के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक आइसक्रीम ठेले पर हुई एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई ने राजनीतिक और सामाजिक उबाल ला दिया है। दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के सामने संचालित संगम आइसक्रीम ठेले से पुलिस ने नशीली कोरेक्स सिरप की शीशियां बरामद की थीं, जिसके बाद ठेला संचालक धीरू साहू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस कार्रवाई को लेकर परिजनों और स्थानीय व्यापारियों ने रंजिशन केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात में ठेला बंद होने के बाद किसी ने साजिश के तहत छत पर सिरप की शीशियां रख दीं और पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद बिना ताला खोले ही पुलिस ने छत से सिरप बरामद कर लिया। इसी विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर साहू समाज के युवा जिलाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता बंसीलाल साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक सिविल लाइन थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान थाने के गेट पर बैठे बंसीलाल साहू को थाना प्रभारी विजय सिंह ने हाथ पकड़कर उठाया और कड़े लहजे में कहा कि नौटंकी मत करो वरना एफआईआर ठोक दूंगा। टीआई के इस रवैये से माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीआई ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, सिर पर थप्पड़ मारा और फर्जी केस दर्ज करने की धमकी दी। वहीं, टीआई विजय सिंह का कहना है कि पुलिस भीड़ के दबाव में आकर काम नहीं करेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने रीवा में पुलिस प्रशासन और समाज के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी है, और अब सभी की नजरें इस मामले में होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!