|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

थानों के चक्कर खत्म! शाहजहांपुर में हर महीने 1800 से ज्यादा शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज

शाहजहांपुर। कभी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग थाने-चौकी के चक्कर लगाते थे और कई बार तो एक ही शिकायत के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। जिले में अब थानों के बजाय घर बैठे ऑनल

NRI Post Hindi Desk · 46 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
थानों के चक्कर खत्म! शाहजहांपुर में हर महीने 1800 से ज्यादा शिकायतें अब घर बैठे ऑनलाइन दर्ज
📷 NRI Post Hindi Desk

शाहजहांपुर। कभी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग थाने-चौकी के चक्कर लगाते थे और कई बार तो एक ही शिकायत के लिए कई दिनों तक भटकना पड़ता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। जिले में अब थानों के बजाय घर बैठे ऑनलाइन शिकायतें दर्ज हो रही हैं, जिनकी संख्या हर महीने 1800 से ज्यादा पहुंच रही है। इस कारण थानों में आने वाली भीड़ भी कम हुई है और ज्यादातर समस्याएं घर बैठे ही निस्तारित हो रही हैं। जिले के 23 थानों में हर माह औसतन 1400 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं, जबकि ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों की संख्या 1700 से 1800 तक हर माह पहुंच रही है। यानी अब थाने जाने के बजाय घर बैठे ही लोग अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। पुलिस ऑफिस में हर दिन 60 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं, तहसील स्तर के थानों में हर माह 85 से अधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं और अन्य थानों में हर दिन 50 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं। ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों में शराब पीकर मारपीट, पारिवारिक कलह व रास्ता निकास से संबंधित मामले ज्यादा रहते हैं। पारिवारिक कलह से संबंधित मामलों में शिकायत करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। पारदर्शी ढंग से शिकायतों का निस्तारण हो, इसके लिए एसपी सौरभ दीक्षित ने सभी सर्किल के सीओ को प्रतिदिन कम से कम एक व थानाध्यक्षों को मौके पर जाकर अनिवार्य रूप से दो शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि निस्तारण की आख्या पोर्टल पर अपलोड होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है, जिससे पुलिस की जवाबदेही तय हो रही है और लोगों का पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है। वह समय-समय पर खुद भी इसकी समीक्षा करते हैं। पुलिस विभाग में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख पोर्टल की व्यवस्था की गई है, जहां से घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर पुलिस की वेबसाइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनता दर्शन पोर्टल के माध्यम से लखनऊ स्तर पर की गई शिकायतें सीधे जनपद के अधिकारियों को भेजी जाती हैं। जोन स्तर पर गोरखपुर में संचालित पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की निगरानी एडीजी स्तर से की जा रही है। इसके अलावा पीजी यानी जनसुनवाई पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होती हैं। डायल 112 की बात करें तो अप्रैल से अब तक 83 हजार 937 शिकायतें दर्ज हुईं और शत-प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण कराया गया है। इस पूरी व्यवस्था से जहां आम लोगों को थानों के चक्कर काटने से छुटकारा मिला है, वहीं पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता भी बढ़ी है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!