देश की प्रसिद्ध महिला पहलवान बबीता फोगाट के जीवन में एक बार फिर खुशियों का ठिकाना बन गया है। दुनिया भर में 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर बबीता दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस अनमोल खुशखबरी को उन्होंने शिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने लाखों प्रशंसकों के साथ साझा किया है। बबीता ने अपनी नन्हीं परी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक बेहद भावुक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने महादेव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी बेटी को 'पार्वती स्वरूप' बताते हुए कहा है कि शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर उनके जीवन में जो खुशियां आई हैं, वह शब्दों से परे है। बबीता ने इसे अपने और अपने पूरे परिवार के लिए एक अनमोल आशीर्वाद करार दिया है और सभी से अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद देने की अपील की है। गौरतलब है कि बबीता फोगाट का विवाह विवेक सुहाग के साथ दिसंबर 2019 में हुआ था। इसके बाद साल 2021 में दोनों पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे का जन्म हुआ था। अब करीब पांच साल बाद बेटी के जन्म से फोगाट और सुहाग दोनों परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली बबीता फोगाट सिर्फ एक पहलवान ही नहीं, बल्कि देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके पिता महावीर सिंह फोगाट ने उस दौर में अपनी बेटियों को कुश्ती की बारीकियां सिखाई थीं, जब समाज में महिलाओं का कुश्ती के अखाड़े में उतरना बेहद मुश्किल माना जाता था। बबीता ने अपनी बहनों के साथ सामाजिक बंदिशों को तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। साल 2006 में महज 17 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इसके बाद 2010 में दिल्ली और 2014 में ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। वह अपनी बड़ी बहन गीता फोगाट के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला पहलवान बनीं और 2016 में रियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। कुश्ती से संन्यास लेने के बाद बबीता ने राजनीति में कदम रखा और अपने पिता के साथ एक प्रमुख राजनीतिक दल की सदस्यता ग्रहण की।
दंगल गर्ल बबीता फोगाट के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, शिवरात्रि पर आई 'नन्हीं पार्वती'
देश की प्रसिद्ध महिला पहलवान बबीता फोगाट के जीवन में एक बार फिर खुशियों का ठिकाना बन गया है। दुनिया भर में 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर बबीता दूसरी बार मां बनी हैं, उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म द
NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

