|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दतिया कलेक्टर ने बस्ती में बांधी राखी, बहनों के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर छाई सादगी की मिसाल

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ शहर की एक निर्धन बस्ती में जाकर वहां के परिवारों, महिलाओं और नन्हीं बच्चियों के साथ यह त्य

NRI Post Hindi Desk · 88 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दतिया कलेक्टर ने बस्ती में बांधी राखी, बहनों के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर छाई सादगी की मिसाल
📷 NRI Post Hindi Desk

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ शहर की एक निर्धन बस्ती में जाकर वहां के परिवारों, महिलाओं और नन्हीं बच्चियों के साथ यह त्योहार मनाया। इस दौरान बस्ती की बहनों और छोटी बच्चियों ने बड़े ही प्यार और स्नेह के साथ कलेक्टर और उनके बेटे की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। कलेक्टर ने केवल राखी बंधवाने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने वहां मौजूद सभी बहनों का हाल-चाल जाना और उनके सम्मान में उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, जिससे वहां मौजूद हर व्यक्ति का दिल जीत लिया। कलेक्टर ने इस खूबसूरत पल की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि जब बस्ती की बहनों और नन्हीं बच्चियों ने प्यार से राखी बांधी तो रक्षाबंधन खास क्यों न हो। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खूबसूरती सिर्फ परंपराओं में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ने वाले रिश्तों और अपनत्व में होती है। कलेक्टर ने अपने संदेश में यह भी लिखा कि कुछ रिश्ते जन्म से मिलते हैं और कुछ रिश्ते स्नेह के छोटे-छोटे धागों से बन जाते हैं। इस आत्मीय कदम का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं और यूजर्स ने उनकी सादगी और संस्कारों की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने कहा कि घमंड, अहम और पैसे का गुरुर आपको देखकर खत्म हो जाता है, तो वहीं दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि सच्ची राखी का बंधन बंधवाते हुए आज उन्होंने देखा और पैर छूकर बहन को दिया गया सम्मान रुपये और गिफ्ट से कहीं बढ़कर है। कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि यह दृश्य हर दिल को अहसास दिलाता है कि पद चाहे जो भी हो, अपने कर्तव्यों और संस्कारों से विमुख नहीं होना चाहिए।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!