बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी के हालिया बयान के बाद दीपिका के करीबी सूत्रों ने चुप्पी तोड़ी है। सूत्रों ने खुलासा किया है कि दीपिका का फिल्म 'स्पिरिट' छोड़ने का कारण प्रॉफिट शेयरिंग नहीं, बल्कि निर्देशक का अव्यवसायिक रवैया और महिलाओं के प्रति उनका दृष्टिकोण है। दीपिका के करीबी सूत्र के मुताबिक, अभिनेत्री का निर्देशक से केवल एक ही मुलाकात हुई थी, जिसमें वह दो घंटे देरी से पहुंचे। सबसे अहम बात यह रही कि निर्देशक ने दीपिका को पूरी कहानी की नरेशन न देकर केवल एक ही लाइन सुनाई। सूत्र ने बताया कि दीपिका बिना पूरी स्क्रिप्ट सुने कभी कोई फिल्म साइन नहीं करतीं, इसलिए उन्होंने शुरुआत में ही इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि दीपिका अब अपने करियर में संदीप रेड्डी वांगा के साथ कभी काम नहीं करेंगी। सूत्र के मुताबिक, निर्देशक का महिलाओं के प्रति पुरुषवादी नजरिया उनकी फिल्मों में साफ झलकता है, जो दीपिका को बिल्कुल पसंद नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा ने बिना नाम लिए दीपिका पर निशाना साधा था और सोशल मीडिया पर नारीवाद को लेकर सवाल उठाए थे। निर्देशक के भाई ने हाल ही में दावा किया था कि दीपिका ने फिल्म छोड़ने से पहले प्रॉफिट शेयरिंग की मांग की थी। इस विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म में दीपिका की जगह अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया है। फिल्म 'स्पिरिट' अगले साल पांच मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच चल रही तकरार के कारण यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।
दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने से किया इनकार, सोर्स ने बताई 'स्पिरिट' छोड़ने की असली वजह
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, निर्देशक के भाई प्रणय रेड्डी के हालिया बयान के बाद दीपिका के करीबी सूत्रों ने चुप्पी तो
NRI Post Hindi Desk · 94 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

