|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दोपहर में सिर्फ 15 मिनट की झपकी, दिमाग का मास्टर रीसेट बटन, बढ़ेगा फोकस और तेज होगी याददाश्त

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान एक आम समस्या बन चुकी है। खासतौर पर डेस्क जॉब करने वाले लोगों को दोपहर तक आते-आते थकावट महसूस होने लगती है। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस थकान का सरल और असरदार समाधान बताया

NRI Post Hindi Desk · 67 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दोपहर में सिर्फ 15 मिनट की झपकी, दिमाग का मास्टर रीसेट बटन, बढ़ेगा फोकस और तेज होगी याददाश्त
📷 NRI Post Hindi Desk

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान एक आम समस्या बन चुकी है। खासतौर पर डेस्क जॉब करने वाले लोगों को दोपहर तक आते-आते थकावट महसूस होने लगती है। लेकिन एक नई रिसर्च ने इस थकान का सरल और असरदार समाधान बताया है। न्यूरोलॉजी जर्नल न्यूरोइमेज में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, दोपहर में ली जाने वाली छोटी सी झपकी यानी हल्की नींद दिमाग को रीसेट करने में काफी फायदेमंद साबित होती है। यह नींद दिमाग को दोबारा तरोताजा और तेज बना सकती है। रिसर्च के अनुसार, जब हम सुबह से दोपहर तक लगातार काम करते हैं, तो हमारा दिमाग निरंतर नई जानकारियों को प्रोसेस करता रहता है। इस प्रक्रिया में दिमाग के न्यूरॉन कनेक्शंस जरूरत से ज्यादा सक्रिय और भारी हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दिमाग एक साथ कई तरह की गतिविधियां कर रहा होता है, जिससे वह थक जाता है। विशेषज्ञों ने इसकी तुलना मोबाइल फोन से की है। जैसे बहुत सारी एप्लिकेशन एक साथ खुलने पर फोन हैंग होने लगता है, ठीक वैसा ही असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि दोपहर की छोटी सी नींद हमारे दिमाग के लिए मास्टर रीसेट बटन की तरह काम करती है। जब कोई व्यक्ति दोपहर में छोटी सी झपकी लेता है, तो इससे दिमाग की सिनैप्टिक प्लास्टिसिटी फिर से रीसेट हो जाती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि दिमाग पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। दोपहर की यह नींद दिमाग के अत्यधिक भारी हो चुके कनेक्शंस को शांत करती है और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। रिसर्च में यह स्पष्ट किया गया है कि दोपहर में केवल कुछ मिनटों की नींद ही ज्यादा फायदेमंद होती है। अध्ययन के मुताबिक, दोपहर में 15 से 30 मिनट की नींद लेना सबसे उपयुक्त माना गया है। इससे फोकस और याददाश्त तेज होती है। दोपहर में 15 मिनट की नींद लेने से एकाग्रता और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है। इससे मानसिक सुस्ती खत्म होती है और इंसान शाम तक ऊर्जावान महसूस करता है। हालांकि रिसर्च में यह चेतावनी भी दी गई है कि ज्यादा सोना या कई घंटों तक सोते रहना ठीक नहीं है। दिन में अधिक देर तक सोने से रात को सही समय पर नींद नहीं आती, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो जाती है और दिनचर्या प्रभावित होती है। इसलिए दोपहर की झपकी को छोटा और सीमित रखना ही सबसे अधिक लाभदायक माना गया है। यह अध्ययन उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है जो दिनभर थकान और मानसिक सुस्ती से जूझते हैं और अपने फोकस तथा याददाश्त को बेहतर बनाना चाहते हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!