|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दरभंगा में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी नाना गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल; बच्ची डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 48 वर्षीय रिश्तेदार विष्णुदेव सदाय को गिरफ्तार कर लिया है। धोबीगामा गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने पूछताछ एवं साम

NRI Post Hindi Desk · 35 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 48 वर्षीय रिश्तेदार विष्णुदेव सदाय को गिरफ्तार कर लिया है। धोबीगामा गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने पूछताछ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी-रनवे में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां के फर्द ब्यान पर केवटी थाने में 18 अक्टूबर को पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (341/26) दर्ज की गई है, जिसमें रिश्ते के नाना विष्णुदेव सदाय को नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी पर बच्ची को कुरकुरे खिलाने और मेला दिखाने का झांसा देकर मां की गोद से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर-टू कमतौल शुभेन्द्र कुमार सुमन गांव पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया तथा पीड़ित स्वजनों से घटना के बावत जानकारी ली। इसके बाद पुलिस की एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किये। पुलिस ने बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी-रनवे में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने डीएमसीएच पहुंचकर बच्ची के इलाज की जानकारी ली और स्वास्थ्य प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बच्ची को डीएमसीएच के गायनी विभाग के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है और पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया है।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!