दरभंगा जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक मां को अपने ही बेटे को इलाज के दौरान मौत के मुंह में जाते देखना पड़ा। समस्तीपुर से घर लौट रहे मां-बेटे की बाइक को बिशनपुर थाना क्षेत्र के निजी पब्लिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बेटा बैजु कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी मां भी बुरी तरह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बैजु की जान बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मां की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवड़ गांव निवासी सत्तो ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र बैजु कुमार ठाकुर अपनी मां के साथ किसी काम से समस्तीपुर गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही वे दरभंगा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर विशनपुर पहुंचे, वहां तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। बैजु की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन तथा चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन फुटेज से दोषी तक जल्द पहुंचा जा सकेगा।
दरभंगा में दर्दनाक हादसा: पिकअप वैन ने बाइक को रौंदा, मां के सामने बेटे की मौत, महिला की हालत गंभीर
दरभंगा जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक मां को अपने ही बेटे को इलाज के दौरान मौत के मुंह में जाते देखना पड़ा। समस्तीपुर से घर लौट रहे मां-बेटे की बाइक को बिशनपुर
NRI Post Hindi Desk · 101 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।



