दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। शनिवार रात साढ़े आठ बजे से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बावजूद दिन के तापमान में खास गिरावट नहीं आई और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही बना रहा। शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता यानी ह्यूमिडिटी 65 फीसदी दर्ज की गई। बादल और नमी के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। बारिश और मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली की हवा फिलहाल संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है। समीर ऐप के मुताबिक रविवार शाम छह बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 86 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक बादलों और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, हालांकि तापमान में किसी बड़ी गिरावट की फिलहाल संभावना नहीं जताई गई है।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन बादल और हल्की बारिश के आसार, तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री
NRI Post Hindi Desk · 72 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।





