|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
कारोबार

दिल्ली-एनसीआर में 10 हजार की सैलरी में गुजारा मुश्किल, युवतियां कर रहीं दो-दो जॉब की मजबूरी

दिल्ली-एनसीआर में बड़े सपनों के साथ आने वाले युवाओं की जिंदगी में 10 से 15 हजार रुपये की शुरुआती सैलरी एक बड़ी चुनौती बन गई है। पंजाब से पढ़ाई और नौकरी की तलाश में दिल्ली आई नव्या नाम की युवती ने बताय

NRI Post Hindi Desk · 48 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 3 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट

दिल्ली-एनसीआर में बड़े सपनों के साथ आने वाले युवाओं की जिंदगी में 10 से 15 हजार रुपये की शुरुआती सैलरी एक बड़ी चुनौती बन गई है। पंजाब से पढ़ाई और नौकरी की तलाश में दिल्ली आई नव्या नाम की युवती ने बताया कि शुरुआत का एक साल नोएडा में सेटल होने, पढ़ाई करने और नौकरी खोजने में ही निकल गया। उसने बताया कि केवल 10 हजार रुपये की सैलरी के लिए उसे बहुत मेहनत करनी पड़ती है और इतनी कम आय में तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऑफिस आने-जाने के लिए वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेती है जिसमें महीने का एक हजार रुपये चला जाता है, लेकिन कई बार पैसे बचाने के लिए उसे पैदल भी चलना पड़ता है। उसकी सैलरी का 75 फीसदी हिस्सा यानी करीब सात हजार पांच सौ रुपये सिर्फ रहने की जगह यानी पीजी के रेंट में ही खर्च हो जाते हैं और बाकी पैसों में खाना-पीना और बिल की व्यवस्था करनी होती है। कई बार पीजी में किसी कारण से खाना नहीं बनता तो उसे भूखा भी रहना पड़ता है। पीजी में हर साल रेंट बढ़ जाता है और कभी बिजली का बिल इतना ज्यादा आ जाता है कि उसका पूरा बजट ही हिल जाता है। जब उससे पूछा गया कि वह कोई पार्ट टाइम नौकरी क्यों नहीं करती तो उसने कहा कि खुद को प्रूफ करने के लिए ऑफिस का इतना ज्यादा हो जाता है कि पीजी आने के बाद कुछ करने की हिम्मत नहीं बचती, हालांकि कुछ पैसों के लिए वह ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाती है। उसने यह भी कहा कि पढ़े-लिखे होने की वजह से वह मेड का काम भी नहीं कर सकती। घर वापस न लौटने की वजह पूछने पर उसने बताया कि ऑफिस वालों ने कहा था कि छह महीने में सैलरी बढ़ा दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसे करीब एक साल का इंतजार करना पड़ा। उसने कहा कि बाहर निकलने से केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज में भी इज्जत मिलती है। वहीं दूसरी ओर पीजी में रहने वाली पूजा नाम की युवती ने बताया कि उसने पहले एयर होस्टेस बनने के लिए पढ़ाई की लेकिन नौकरी के लिए कोशिश की तो शुरुआती सैलरी करीब 15 हजार रुपये मिल रही थी। इसके बाद उसने करीब दस लाख रुपये खर्च करके पीजीडीएम का कोर्स किया ताकि अच्छे पैकेज के साथ अच्छी नौकरी मिल सके, लेकिन नौकरी की तलाश शुरू करने पर उसे 20 हजार रुपये से ऊपर कोई कंपनी तैयार नहीं थी। हारकर उसे 20 हजार की नौकरी का ऑफर एक्सेप्ट करना पड़ा। यह कहानी किसी एक युवा की नहीं है बल्कि कभी इंटर्न के नाम पर तो कभी फ्रेशर्स के नाम पर कम सैलरी में ज्यादा काम करवाने की कंपनियों की पुरानी आदत को झेल रहे सैकड़ों युवाओं की है। हाल ही में नोएडा में सैलरी को लेकर हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन में यह मुद्दा पूरी दुनिया के सामने आया था लेकिन हालात अभी भी बहुत सुधरे नहीं हैं। युवा कम सैलरी पर भी नौकरी इसलिए स्वीकार कर लेते हैं क्योंकि उनके लिए पहली नौकरी का मतलब सिर्फ आज की कमाई नहीं बल्कि अनुभव, स्किल और आगे बेहतर नौकरी की संभावना भी होता है।

🔔 कारोबार
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!