|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
पंजाब

दिल्ली-करनाल के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! एनसीआरटीसी ने रूट विस्तार के लिए शुरू किया सर्वे, हाईवे पर घटेगा ट्रैफिक

हरियाणा में सड़क मार्ग पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए अब रेल मार्ग से राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली-पानीपत हाईवे पर प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए नम

NRI Post Hindi Desk · 105 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली-करनाल के बीच दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! एनसीआरटीसी ने रूट विस्तार के लिए शुरू किया सर्वे, हाईवे पर घटेगा ट्रैफिक
📷 NRI Post Hindi Desk

हरियाणा में सड़क मार्ग पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए अब रेल मार्ग से राहत देने की तैयारी शुरू हो गई है। दिल्ली-पानीपत हाईवे पर प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित रूट को आगे बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी एनसीआरटीसी ने दिल्ली से करनाल तक ट्रेन चलाने के लिए रूट का सर्वे करना आरंभ कर दिया है। केंद्र सरकार की ओर से की गई पहल के बाद यह सर्वे शुरू किया गया है, ताकि भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव से निपटा जा सके। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2041 के परिवहन योजना के मुताबिक दिल्ली-पानीपत-अंबाला हाईवे पर वाहनों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ने का अनुमान है। इसी को देखते हुए करनाल तक रूट विस्तार की योजना बनाई गई है। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद एनसीआरटीसी इसे केंद्रीय शहरी आवासन मंत्रालय और हरियाणा सरकार को सौंपेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि फिलहाल दिल्ली से पानीपत तक नमो भारत ट्रेन परियोजना को केंद्र और हरियाणा सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि, केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री और करनाल से सांसद मनोहर लाल ने रूट को करनाल तक विस्तार करने की सिफारिश की है। उनका कहना है कि यदि ट्रेन सेवा करनाल तक बढ़ा दी जाती है, तो हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को परिवहन का एक विकल्प मिल जाएगा। इस हाईवे से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के कारण वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था पर गंभीर दबाव बन रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि रूट विस्तार में कितना समय लगेगा और किन-किन स्टेशनों को शामिल किया जाएगा। फिलहाल, इस परियोजना से हरियाणा के कई शहरों को जोड़ने की उम्मीद जगी है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।

🔔 पंजाब
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!