|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली के आईटीओ में भीषण सड़क हादसा, किराड़ी विधायक अनिल झा समेत सात घायल, कारें चकनाचूर

दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो विधायकों समेत सात लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब साढ़े नौ बजे आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास हुई।

NRI Post Hindi Desk · 93 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 1 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली के आईटीओ में भीषण सड़क हादसा, किराड़ी विधायक अनिल झा समेत सात घायल, कारें चकनाचूर
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो विधायकों समेत सात लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रात करीब साढ़े नौ बजे आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास हुई। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार डिवाइडर की रेलिंग पार करके सामने से आ रही एक इनोवा कार से जा भिड़ी। हादसे में स्विफ्ट कार में सवार आशुतोष पांडे, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी इनोवा कार में किराड़ी विधानसभा के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों की जांच की और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हादसे के बाद सीएनजी लीक होने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और दमकल की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य किया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्विफ्ट कार डिवाइडर से किस वजह से टकराई और उस समय कार की रफ्तार कितनी थी।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!