|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
दुनिया

दिल्ली के आनंद पर्वत में 18 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, भाई ने मांगा इंसाफ

दिल्ली में चाकूबाजी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार ह

NRI Post Hindi Desk · 63 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली के आनंद पर्वत में 18 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, भाई ने मांगा इंसाफ
📷 NRI Post Hindi Desk

दिल्ली में चाकूबाजी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, आनंद पर्वत के गली नंबर 16 (नई बस्ती) में कुणाल ढींगरा (18 साल) पर कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल कुणाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आनंद पर्वत थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। मृतक के भाई मयंक ढींगरा ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने बताया कि शाम को 8:30 बजे मेरे भाई को 16 बार चाकू मारकर मार दिया गया है। जिन लड़कों के नाम सामने आए हैं, वो पुलिसवालों को लिखवा दिए हैं। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुझे भी फोन पर धमकी मिली है कि तुझे भी मार देंगे। गालियां दे रहे हैं वो, हमारे पास रिकॉर्डिंग है जो मैंने पुलिस को भेज दी है। मयंक ने आगे कहा कि मेरे भाई को तो मार दिया हैं उन्होंने, अब मुझे इंसाफ चाहिए। या तो मेरा भाई मुझे लौटा दो या दोषियों को मेरे सामने ला दो। मेरे भाई की किसी से कोई रंजिश नहीं थी वो सिर्फ 15 साल का था और अगर रंजिश होती भी तो क्या कोई 16 चाकू मार देगा? मयंक ने बताया कि मुझे किसी ने आकर बताया कि कुणाल को किसी ने चाकू मार दिया। मेरी मम्मी भागी-भागी गईं, जो गणेश पूजा कर रही थीं। मैं तो घर में सो रहा था। हम उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि दिल्ली में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले 16 सितंबर को केशव पुरम के कन्हैया नगर में एक शराब की दुकान के बाहर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, 11 सितंबर को पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद 22 साल के वंश पर ताबड़तोड़ 17 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी केशव कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आनंद पर्वत की इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में बढ़ती चाकूबाजी और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔔 दुनिया
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!