|
संस्करण:
NRI POST
A DIV OF THE TV NRI
हक़ सच की आवाज़ · nripost.com
मनोरंजन

दिल्ली के कलाकारों को मिलेगा ग्लोबल मंच, सरकार ने आईसीसीआर से किया समझौता; विदेशों में दिखेगी प्रतिभा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की कला, संस्कृति और यहां की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आइसीसीआर) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। मुख्

NRI Post Hindi Desk · 57 दिन पहले · अपडेट 1 मिनट पहले · 2 मिनट पढ़ने का समय
💬f𝕏
टेक्स्ट
दिल्ली के कलाकारों को मिलेगा ग्लोबल मंच, सरकार ने आईसीसीआर से किया समझौता; विदेशों में दिखेगी प्रतिभा
📷 NRI Post Hindi Desk

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की कला, संस्कृति और यहां की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच देने के लिए दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आइसीसीआर) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में मिलकर काम करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस समझौते से विकास के साथ दिल्ली की विरासत, कला और संस्कृति को भी आगे बढ़ावा मिलेगा। समझौते के तहत दिल्ली के स्थानीय और युवा कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सवों और आइसीसीआर के कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। सरकार प्रदर्शन कला, साहित्य, मूर्तिकला, वस्त्र, वास्तुकला, पाक कला और हस्तशिल्प सहित विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों की पहचान करेगी। इन कलाकारों का एक व्यापक आंकड़ा तैयार कर आइसीसीआर के साथ साझा किया जाएगा। दिल्ली में विदेशी कलाकारों और विद्वानों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत और विदेश के कलाकारों के लिए कला प्रदर्शनियां, प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं और विचार-विमर्श कार्यक्रम भी होंगे। इससे कलाकारों को एक-दूसरे की कला और संस्कृति को समझने का अवसर मिलेगा। समझौते के तहत आइसीसीआर से जुड़े विदेशी छात्रों के लिए दिल्ली में अध्ययन शिविर और परिचयात्मक यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के साथ यहां के प्रमुख शिक्षण संस्थानों की जानकारी भी विदेशी छात्रों तक पहुंचाई जाएगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विदेश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली के कलाकारों और सांस्कृतिक दलों की भागीदारी के लिए सरकार यात्रा, परिवहन और वीजा से जुड़े खर्च वहन करेगी। आइसीसीआर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कलाकारों की प्रस्तुतियों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करेगा। कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि समझौते से दिल्ली के कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेंगे और विदेशी कलाकारों व विद्वानों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा। यह समझौता पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा। इस पहल से दिल्ली के युवा कलाकारों का व्यापक आंकड़ा तैयार होगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अवसर मिलेगा।

🔔 मनोरंजन
इस विषय पर नई ख़बर आने पर सूचना पाएं।

और पढ़ें

💬 टिप्पणियां(0)
ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਲਈ ਲਾਗਇਨ ਕਰੋ · Sign in to comment
ਅਜੇ ਕੋਈ ਟਿੱਪਣੀ ਨਹੀਂ — ਪਹਿਲੇ ਬਣੋ! · No comments yet — be the first!